फरवरी में बोएं ये ‘हाइब्रिड’ टमाटर! 1 पौधे से 30 किलो तक पैदावार, किसानों की होगी छप्परफाड़ कमाई!

Hybrid Tomato Farming: फरवरी का मौसम हाइब्रिड टमाटर की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. सही बीज, बेहतर नर्सरी और संतुलित खाद प्रबंधन से किसान एक पौधे से 15 से 30 किलो तक उत्पादन ले सकते हैं. फरवरी में नर्सरी तैयार कर मार्च में रोपाई करने से अप्रैल तक फसल मिलनी शुरू हो जाती है, जिससे कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 12 Feb, 2026 | 08:22 PM

Hybrid Tomato Farming: फरवरी का महीना टमाटर की खेती शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस समय मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत गर्म. ऐसा संतुलित मौसम टमाटर के पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए सही रहता है. अगर किसान हाइब्रिड टमाटर की खेती सही तरीके से करें, तो कम समय में बढ़िया उत्पादन लेकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं. खास बात यह है कि फरवरी में नर्सरी तैयार करके मार्च में रोपाई करने से अप्रैल तक फसल मिलने लगती है.

सही बीज का चुनाव करें

टमाटर की खेती में सबसे जरूरी है सही किस्म का चुनाव. अगर बीज अच्छा नहीं होगा, तो फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए हमेशा प्रमाणित और रोग-प्रतिरोधक हाइब्रिड बीज ही खरीदें. अधिराज, पूसा हाइब्रिड-4, अविनाश-2, रेड गोल्ड, शक्तिमान, स्वर्ण संपदा और स्वर्ण बैभव जैसी किस्में किसानों के बीच लोकप्रिय हैं. एक एकड़ खेत के लिए लगभग 80 से 100 ग्राम बीज काफी होता है.

खेत और मिट्टी की तैयारी

हाइब्रिड टमाटर के लिए दोमट या बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है. मिट्टी का pH मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए. सबसे पहले खेत की 2-3 बार गहरी जुताई करें, ताकि मिट्टी नरम और भुरभुरी हो जाए. इसके बाद प्रति एकड़ 10 से 15 टन सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं. केमिकल खाद में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश संतुलित मात्रा में दें. खेत को समतल करें और क्यारियां (बेड) बनाएं, ताकि पानी जमा न हो.

नर्सरी कैसे तैयार करें

टमाटर के बीज सीधे खेत में नहीं बोए जाते. पहले नर्सरी में पौधे तैयार किए जाते हैं. फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में प्रो-ट्रे या ऊंची क्यारी में बीज बो दें. बीज बोने से पहले उन्हें दवा से ट्रीट करना जरूरी है, ताकि रोग न लगें. क्यारी में लाइन बनाकर बीज डालें और हल्की मिट्टी या भूसे से ढक दें. रोज हल्की फुहारे वाली सिंचाई करें. करीब 25 से 30 दिन में मजबूत और स्वस्थ पौधे तैयार हो जाते हैं.

जब पौधे 4-5 पत्तियों वाले हो जाएं, तब उन्हें खेत में रोपें. मार्च के पहले हफ्ते में रोपाई करना बेहतर रहता है. पौधों के बीच 60×45 सेमी या 75×60 सेमी की दूरी रखें. शाम के समय रोपाई करें और तुरंत हल्की सिंचाई कर दें. इससे पौधे जल्दी जम जाते हैं.

फसल की तुड़ाई और उत्पादन

रोपाई के लगभग 60 से 90 दिन बाद टमाटर तोड़ने लायक हो जाते हैं. जब फल हल्के लाल होने लगें, तब तुड़ाई करें. हर 4 से 7 दिन में फसल तोड़ी जा सकती है. अच्छी देखभाल करने पर एक पौधे से 15 से 30 किलो तक टमाटर मिल सकता है. सही तकनीक अपनाकर किसान हाइब्रिड टमाटर की खेती से अच्छा उत्पादन और मुनाफा दोनों कमा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Feb, 2026 | 08:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़