कृपया ध्यान दें: त्योहारों के सीजन में रेलवे की बड़ी सौगात, आने-जाने के टिकट पर मिलेगी भारी छूट

इस योजना के तहत यदि कोई यात्री अपनी आने और जाने की दोनों टिकटें एक साथ बुक करता है, तो उसे वापसी की यात्रा पर बेस किराए पर 20 फीसदी की खास छूट मिलेगी.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 9 Aug, 2025 | 11:21 AM

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए एक नई योजना शुरू की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर शुरू की गई यह “राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश” स्कीम खासकर त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ और टिकटों की किल्लत को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

क्या है राउंड ट्रिप पैकेज?

इस योजना के तहत यदि कोई यात्री अपनी आने और जाने की दोनों टिकटें एक साथ बुक करता है, तो उसे वापसी की यात्रा पर बेस किराए पर 20 फीसदी की खास छूट मिलेगी. इस छूट का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो टिकट एक ही नाम और डिटेल्स से बुक करेंगे और दोनों टिकट एक ही क्लास और स्टेशन जोड़ी के होंगे. इसका मकसद यात्रियों को प्रोत्साहित करना है कि वे अपनी यात्रा को सही समय पर प्लान करें जिससे रेलवे की भीड़ में कमी आए और यात्राएं आरामदायक हों.

स्कीम की खास शर्तें और नियम

  • इस योजना के तहत आने वाली यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच होनी चाहिए.
  • वापसी की यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की होनी जरूरी है.
  • वापसी का टिकट, आने वाले टिकट के बाद “कनेक्टिंग जर्नी फीचर” के माध्यम से बुक किया जाएगा.
  • वापसी टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) की शर्त लागू नहीं होगी.
  • दोनों टिकटों का कन्फर्म होना अनिवार्य है.
  • टिकटों में बदलाव (Modification) या रिफंड की सुविधा नहीं मिलेगी.
  • रिटर्न टिकट के साथ कोई अन्य छूट, वाउचर, पास या कूपन लागू नहीं होगा.
  • यह स्कीम सभी क्लास और ट्रेनों पर लागू होगी, जिसमें स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं.

यात्रियों के लिए राहत और सुविधा

त्योहारों के समय यात्रा की बढ़ती मांग और भारी भीड़ को देखते हुए यह योजना यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी. इससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और वे आराम से अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे. रेलवे भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से कर सकेगा और यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Aug, 2025 | 11:20 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट