23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये, हो गया ऐलान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है. सरकार ने किसानों को समय रहते eKYC और जरूरी दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी है. eKYC पूरी नहीं होने पर किसानों को अगली 2,000 रुपये की किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है.

Kisan India
नोएडा | Published: 8 May, 2026 | 09:00 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है. सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन योजना के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि अप्रैल- जुलाई 2026 चक्र की यह किस्त जून या जुलाई में जारी हो सकती है. आमतौर पर सरकार इसकी तारीख एक-दो सप्ताह पहले pmkisan.gov.in पोर्टल पर घोषित करती है.

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता  दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके सीधे आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है. 22वीं किस्त जारी होने के बाद योजना शुरू होने से अब तक किसानों के खातों में कुल 4.27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. फरवरी 2019 से यह योजना लगातार देश के करोड़ों किसानों तक लाभ पहुंचा रही है. ऐसे पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लाभार्थियों में 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान भी शामिल थीं.

लाभार्थियों के लिए eKYC है बहुत जरूरी

सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि अगली किस्त का इंतजार करने के बजाय वे पहले अपने जरूरी दस्तावेज और जानकारी अपडेट कर लें. पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक eKYC पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है. eKYC कराने के तीन तरीके हैं. किसान पीएम किसान वेबसाइट पर आधार नंबर के जरिए OTP से ऑनलाइन eKYC कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें OTP या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होती. किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक eKYC भी करा सकते हैं.

आधार सक्रिय बैंक खाते से लिंक होना जरूरी

इसके साथ ही किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका आधार सक्रिय बैंक खाते से लिंक हो और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड सही व अपडेट हों. अक्सर इन्हीं कारणों से किस्त का भुगतान अटक जाता है, जिसे समय रहते आसानी से ठीक किया जा सकता है. पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस किसान आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

PM किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें

  • सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें
  • ड्रॉप-डाउन में राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें
  • आपकी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी

PM किसान: लाभार्थी स्थिति कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • दाईं तरफ मौजूद ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकरण नंबर डालें, Captcha कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
  • आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 May, 2026 | 09:00 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़