बंजर हो या दलदली जमीन.. जुताई के लिए बेस्ट हैं ये हल, मिट्टी को बना देते हैं उपजाऊ

बंजर, पथरीली या दलदली जमीन की जुताई अब खास किस्म के हलों से आसान हो गई है. ये हल मिट्टी को तोड़कर उपजाऊ बनाते हैं और पैदावार बढ़ाने में मदद करते हैं.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 17 Jun, 2025 | 09:00 AM

खेती की असली तैयारी वहीं से शुरू होती है जहां हल मिट्टी को पहली बार पलटता है. लेकिन सोचिए अगर खेत की मिट्टी पथरीली हो, दलदली हो या सालों से बंजर पड़ी हो तो ऐसे में किसान की मेहनत कई गुना बढ़ जाती है. मगर आज के दौर में खेती के ये पुराने मुश्किल काम नए औजारों ने आसान कर दिए हैं. खास किस्म के हल ऐसे हैं जो मिट्टी को न सिर्फ जोतते हैं बल्कि उसे इतना उपजाऊ बना देते हैं कि खेत में पैदावर बढ़ जाती है.

डिस्क हल (Disc Plough)

अगर आपकी जमीन में पत्थर ज्यादा हैं या मिट्टी बहुत सख्त है तो डिस्क हल सबसे कारगर औजार है. इसमें घूमने वाले डिस्क ब्लेड लगे होते हैं जो मिट्टी को तोड़ने, पलटने और मिलाने में मदद करते हैं. इससे न सिर्फ बीज बोने के लिए उपजाऊ जमीन तैयार होती है बल्कि खरपतवार और कीटों पर भी नियंत्रण होता है. इतना ही नहीं जैविक खाद या गोबर खाद को मिट्टी में अच्छे से मिलाने के लिए भी ये हल बहुत उपयोगी है.

मोल्डबोर्ड हल (Mouldboard Plough)

ये हल बड़ी-बड़ी जुताई के लिए सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है. इसकी खास बनावट मिट्टी को काटकर उसे उठाती और पलटती है, जिससे खरपतवार और पुरानी फसल के अवशेष नीचे दब जाते हैं. इसके अलावा, मिट्टी में कंपोस्ट और उर्वरक अच्छे से मिल जाते हैं, जिससे मिट्टी की ताकत और उपज दोनों बढ़ती है.

चिजल हल (Chisel Plough)

अगर आप चाहते हैं कि मिट्टी को ज्यादा नुकसान न हो और ईंधन की खपत भी कम हो तो चिजल हल अच्छा विकल्प है. यह हल मिट्टी की अंदरूनी सख्त परत को तोड़ता है, जिससे हवा और पानी जड़ों तक अच्छे से पहुंचते हैं. इससे मिट्टी की नमी बनी रहती है और कटाव भी कम होता है.

रोटरी हल (Rotary Plough)

यह मशीन ज्यादा ताकतवर होती है और मिट्टी को अच्छे से तोड़ने और मिलाने का काम करती है. यह हल खासकर उन जगहों पर काम आता है जहां जमीन सख्त, ढलानदार या पथरीली हो. इससे खरपतवार भी खत्म होते हैं, नालियां बनाई जा सकती हैं और उभरी हुई क्यारियां तैयार करना भी आसान होता है.

हाइड्रोलिक रिवर्सिबल हल (Hydraulic Reversible Plough)

यह नया और आधुनिक हल है, जो दोनों तरफ जुताई कर सकता है. इससे खेत की मिट्टी एकसमान गहराई तक पलटी जाती है, जिससे नमी बनी रहती है, खाद अच्छे से मिलती है और खरपतवार भी खत्म होते हैं. इतना ही नहीं इस हल से मेहनत और समय दोनों बचाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Jun, 2025 | 09:00 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Maharashtra Congress In Support Farmers Onion Be Priced At Rs 3000 Per Quintal Onion Latest Rate

प्याज किसानों के समर्थन में कांग्रेस, 3000 रुपये क्विंटल भाव तय करने की मांग; वरना जारी रहेगा आंदोलन

Mother Dairy Milk Price Update Following Launch Of Soil Degradable Pouches Set To Hit The Market On June 5

मदर डेयरी दूध की कीमतें बढ़ाने पर कंपनी ने दिया अपडेट, 5 जून को बाजार में आएगा मिट्टी में नष्ट होने वाला पाउच   

Kushinagar Agricultural University Will Transform Landscape Of Farming Cm Yogi Said The Youth Emerging From Here Will Become Agricultural Scientist

खेती-किसानी की दशा-दिशा बदलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय, सीएम बोले- यहां से पढ़े युवा बनेंगे कृषि वैज्ञानिक   

Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming Apcnf Awarded The Prestigious Food Planet Prize 2026

आंध्र प्रदेश की प्राकृतिक खेती पहल को मिला फूड प्लैनेट पुरस्कार, 18 लाख किसान बने बदलाव की मिसाल

Haryana Government Cooperative Sugar Mills Profit Plan One Year Ethanol Biogas Project Iti Courses Reform

सहकारी चीनी मिलों में बड़ा बदलाव! 1 साल में मुनाफे का टारगेट, कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

India U S Agricultural Cooperation Gains New Momentum Through Key Dialogue Led By Iffco Chairman Dileep Sanghani

भारत-अमेरिका कृषि सहयोग को नई दिशा देने की पहल, IFFCO अध्यक्ष दिलीप संघाणी के नेतृत्व में हुई अहम बातचीत