कैसे होती है इंटर क्रॉपिंग खेती, किसानों के लिए क्यों कही जा रहे फायदेमंद, जानिए

इंटर क्रॉपिंग मेथड खेती करने की ऐसी विधि है जिसके इस्तेमाल से कम जगह में ज्यादा उपज कर सकते हैं. इस विधि से एक ही खेत में दो या दो से ज्यादा फसलों को उगाया जाता है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 16 May, 2025 | 08:30 AM

आज के समय में खेती में ऐसी विधियों का इस्तेमाल करते हैं जिनसे उनकी कमाई दोगुना हो जाए. आज किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर खेती के आधुनिक तरीकों को अपनाकर खेती कर रहे हैं. ऐसा करने से न केवल उन्हें उत्पादन अच्छा मिल रहा है बल्कि वे आर्थिक तौर पर भी मजबूत हो रहे हैं. खेती करने की बहुत सारी विधियां हैं , उनमें सेहम आज एक विधि की बात करेंगे. हम बात करेंगे इंटर क्रॉपिंग विधि की. यह खेती करने की एक ऐसी विधि हो जोकम जगह में ज्यादा उपज देती है. तो चलिए जान लेते हैं कि क्या है इंटर क्रॉपिंग विधि और क्या हैं इसके फायदे.

कैसे काम करती है इंटर क्रॉपिंग विधि

इंटर क्रॉपिंग या अंतरफसल विधि या बहु खेती विधि एक तरह से खेती करने की ऐसी विधि है जिसके इस्तेमाल से कम जगह में ज्यादा उपज हासिल की जा सकती है. इस विधि से एक ही खेत में दो या दो से ज्यादा फसलों को उगाया जाता है. इस विधि की मदद से खेत में उगाई गई अलग-अलग फसलों की जड़ें मिट्टी की अलग-अलग परतों से पोषक तत्व लेती हैं जो कि फसलों को बढ़ने में मदद करती हैं. इसके अलावा अलग फसलों की बुवाई के कारण कीट और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. क्योंकि कुछ फसलें ऐसा होती हैं जो कीटों को आकर्षित करती हैं वहीं कुछ फसलें उन्हें दूर भगाती हैं.

क्या हैं इस विधि के फायदे

इंटर क्रॉपिंग का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें किसानों की लागत कम आती है क्योंकि एक ही खेत में कई फसलें उगाई जाती हैं. इसके साथ ही अगर खेत में लगी एक फसल खराब हो जाती है तो इसका असर दूसरी फसल पर नहीं होता है. इंटर क्रॉपिंग विधि से मिट्टी की उर्वरता में भी सुधार होता है. उदाहरण के लिए जैसे फलियां मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता में बढ़त होती है.

टमाटर और मिर्च समेत कई फसलें उगा सकते हैं

इंटर क्रॉपिंग विधि से खेती करने पर आप कई तरह की फसलें उगा सकते हैं. आप अमरूद के पेड़ों के बीच में तरबूज और खरबूजे की खेती कर सकते हैं. गेंहूं की फसल के साथ मूंगफली की खेती की जा सकती है. इससे मिट्टी को नाइट्रोजन मिलता है और मूंगफली की उपज भी बढ़ती है. टमाटर की फसल के साथ मिर्च की खेती की जा सकती है. फूलगोभी और पत्ता गोभी की फसल के साथ मूली, मेथी, धनिया, टमाटर और बीन्स की फसल लगा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 May, 2025 | 08:30 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Animal Care Tips Benefits Of Deworming In Dairy Animals To Boost Milk Production

मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Cm Hemant Soren Major Decision 23 Proposals Approved Cabinet Farmers And Youth Likely Get Relief

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला..कैबिनेट में 23 प्रस्ताव मंजूर, किसानों और युवाओं को मिल सकती राहत

Grand Inauguration Agricultural Trade Fair Ranchi Government Responds Regarding Loan Waiver For 4 5 Lakh Farmers

रांची में कृषि व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ, 4.5 लाख किसानों की कर्जमाफी पर सरकार ने दिया जवाब

Madhya Pradesh Farmers Yogendra Pal Singh Solanki Farmer From Narmadapuram Creating Portraits Of Agriculture Ministers From 11 Countries Using Grains During Indore Brics Summit

किसान ने अनाज के दानों से बनाई ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीर, गेहूं-धान, सरसों का इस्तेमाल

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Women Beneficiaries To Surpass 2 17 Crore For 23rd Installment Check Pm Kisan All Beneficiaries Increased

2.17 करोड़ महिला किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Bihar Storage Godown Threshing Floor Scheme Farmers Benefit Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha

किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, बिहार में बनेंगे 305 भंडारण गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर