इन 4 मॉडर्न कृषि मशीनों से खेती होगी आसान, किसानों की कमाई होगी दोगुनी

सिर्फ मशीन बदलने से खेती की तस्वीर बदल सकती है. ये आधुनिक यंत्र कम मेहनत में ज्यादा पैदावार और मुनाफा देने में कारगर साबित हो रहे हैं.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 13 Jun, 2025 | 02:48 PM

खेती में मेहनत तो किसान हमेशा करता है लेकिन अगर मेहनत के साथ टेक्नोलॉजी की थोड़ी मदद मिल जाए तो कमाई दोगुनी हो सकती है. बुवाई के पुराने तरीके अब धीरे-धीरे पीछे छूट रहे हैं और उनकी जगह ले रहे हैं आधुनिक कृषि यंत्र. ये मशीनें न केवल किसानों की मेहनत को कम करती हैं, बल्कि बीज की बचत, समय की कमी और उत्पादन में बढ़ोतरी का भी जरिया बन रही हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही यंत्रों के बारे में जो बुवाई को आसान और कमाई को दोगुना बना रहे हैं.

सीड-कम-फर्टीड्रिल मशीन से बुवाई

सीड-कम-फर्टीड्रिल एक ऐसी मशीन है जो एक साथ बीज और उर्वरक की बुवाई करती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बीज को पंक्तियों में निश्चित दूरी और गहराई पर बोती है जिससे पौधों को बराबर पोषण मिलता है और बढ़िया वृद्धि होती है. इस मशीन के बैलों, पावर टिलर और ट्रैक्टर तीनों प्रकार के मॉडल उपलब्ध हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के मुताबिक, वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इससे 15 से 20 प्रतिशत तक बीज की बचत होती है और उत्पादन में भी 12 से 15 प्रतिशत तक इजाफा होता है. इसके बाद फसल में हैण्ड-हो (हाथ से चलने वाला मशीन) द्वारा निराई-गुड़ाई भी आसान हो जाती है.

जीरो टिल-फर्टीसीड ड्रिल

धान की कटाई के तुरंत बाद गेंहूं की सीधी बुवाई के लिए जीरो टिल-फर्टीसीड ड्रिल बेहद कारगर मशीन साबित हो रही है. यह मशीन पिछले कई वर्षों से लगातार किसानों की मदद कर रही है. इसकी मदद से किसान प्रति एकड़ 1500 से 2000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. खरपतवार भी कम उगते हैं और गेंहूं के अलावा मटर व मसूर जैसी दलहनी फसलों की बुवाई भी इसी मशीन से संभव है. यह मशीन जमीन की ऊपरी परत को ज्यादा न बिगाड़ते हुए काम करती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है.

रोटा टिल ड्रिल

आधुनिक यंत्रों में ट्रैक्टर चालित रोटा टिल ड्रिल भी काफी मददगार है. यह एक ही बार में खेत की जुताई और बुवाई दोनों कार्य करता है जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है. वहीं आलू के लिए ट्रैक्टर चालित दो लाइन वाली बुवाई मशीन से मिट्टी चढ़ाने और बीज बोने का काम एक साथ हो जाता है. गन्ना बोने की मशीन भी अब ऐसी उपलब्ध है जो गन्ने के टुकड़ों को काटकर अपने आप नाली में बो देती है, जिससे बुवाई बेहद आसान और तेज हो जाती है.

चोंगा से भी हो सकती है सटीक बुवाई

फर्टी ड्रिल की अनुपलब्धता के समय किसान चोंगा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चोंगा के माध्यम से बीज और उर्वरक को कूंडों में डालकर सटीक बुवाई की जा सकती है. छोटे किसानों के लिए यह तरीका अभी भी काफी कारगर है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Jun, 2025 | 02:48 PM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Mandi Bhav Farmers Are Unable To Recover Even The Cost Due To The Fall In The Price Of Tomatoes The Price Has Reached Rs 6 Per Kg

Mandi Bhav: टमाटर के रेट में गिरावट से लागत भी नहीं निकाल पा रहे किसान, 6 रुपये किलो हुआ भाव

Samrat Chaudhary Announces Farmers Become Self Reliant And Their Income Will Double

सम्राट चौधरी का ऐलान, किसान बनेंगे आत्मनिर्भर और आय होगी दोगुनी, बंद चीनी मिलें भी होंगी चालू

Andhra Pradesh Government Presented Agriculture Budget Agriculture And Irrigation Schemes

आंध्र प्रदेश सरकार ने पेश किया कृषि बजट, 53752 करोड़ होंगे खर्च.. इन योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

Western Disturbance Likely To Cause Rain In Several States Including Himachal Know Weather In Up

फिर सक्रिय हो रहा है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, हिमाचल सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें UP में कैसा रहेगा मौसम

Agriculture News Live Updates 15th February 2026 Sunday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News 2

LIVE मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं

Tamil Nadu Betel Farmers Suffer Losses Demand For A Research Center

तमिलनाडु के पान किसानों को पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होने से नुकसान, की रिसर्च सेंटर बनाने की मांग