धान खरीद पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी की सरकार को चेतावनी, 15 सितंबर से खरीद शुरू करने की मांग

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 14 Sep, 2026 | 06:05 PM

हरियाणा की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और इसी बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार से 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की मांग की है. साबड़ मंडी में पहुंचकर चढ़ूनी ने कहा कि किसानों की धान की फसल तैयार है और सरकार को खरीद की तैयारी पहले से करनी चाहिए. चढ़ूनी का कहना है कि किसान हर साल मंडियों में धान की खरीद को लेकर परेशान होते हैं और उन्हें अपनी मांगों के लिए सड़कों पर बैठना पड़ता है. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय पर खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान दोबारा GT Road पर बैठने को मजबूर हो सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Sep, 2026 | 07:00 PM

लेटेस्ट न्यूज़