यूपी-बिहार सहित 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

IMD ने 2 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में 2 से 4 जुलाई के बीच गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी गई है.

Kisan India
नोएडा | Published: 2 Jul, 2026 | 07:05 AM

Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के साथ तेज तूफान आने की संभावना है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों के लिए भी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

बिहार के इन जिलों में तेज आंधी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी  जारी की है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. यहां भी हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, शिमला, किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू और ऊना जिलों के लिए भी बारिश और आंधी  का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, डोडा, कुलगाम और किश्तवाड़ जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी और मुंबई, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे और अहमदनगर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, राजस्थान के चूरू, अलवर, उदयपुर, अजमेर, धौलपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, दौसा, फलोदी और जयपुर समेत कई जिलों के लिए भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

पंजाब और मध्य प्रदेश में जमकर होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पटियाला, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, इंदौर, बालाघाट, सिवनी और मुरैना जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है.

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़