IMD ने जारी किया अलर्ट, 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना.. चलेंगी तेज हवाएं

IMD ने 25 जुलाई के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में 50 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Kisan India
नोएडा | Published: 25 Jul, 2026 | 07:04 AM

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में चेतावनी दी गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 25 जुलाई को भारी बारिश, गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बहराइच, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, अमरोहा (ज्योतिबा फुले नगर), बाराबंकी, कन्नौज, सोनभद्र, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 25 जुलाई को बिहार के रोहतास, गया, पटना, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी

वहीं, झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 75 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, पुंछ, कुलगाम, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट  जारी किया है.

भारी बारिश की संभावना जताई गई

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और सोलन में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के मालदा, बांकुरा, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नदिया, जलपाईगुड़ी, हुगली और बीरभूम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में 75 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

तेज हवाएं चलने की संभावना

महाराष्ट्र के पुणे, सतारा, रायगढ़, अकोला, अमरावती और बुलढाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट है. यहां 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में भारी बारिश, गरज-चमक और 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजस्थान के श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में भी आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मध्य प्रदेश के विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), सिवनी, बैतूल, हरदा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश के साथ 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, गुजरात के उमरगाम, वापी, अहमदाबाद, बावला, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर, महीसागर और अरावली जिलों में भी भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़