इन तरीकों से नौतपा में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाएं, जान लें लक्षण

वैसे तो नौतपा का समय 15 दिन का होता है लेकिन इस दौरान शुरु के 9 दिनों में लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत होती है. इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 2 Jun, 2025 | 11:41 AM

मई के आखरी हफ्ते से लेकर जून की शुरुआत तक चलने वाले 9 दिनों (नौतपा) की भीषण गर्मी में अगर सेहत का सही से ध्यान न रखा जाए तो ये बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है. इन दिनों में डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि तेज धूप और गर्मी से अपना बचाव करें. नौतपा के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना. तेज गर्मी में पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है,जिसके कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. खबर में आगे बात करेंगे कि क्या हैं डिहाइड्रेशन के लक्षण और कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह.

डिहाइड्रेशन के लक्षण

वैसे तो नौतपा का समय 15 दिन का होता है लेकिन इस दौरान शुरु के 9 दिनों में लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत होती है. इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है. भीषण गर्मी और तेज चिलचिलाती धूप में शरीर से बहुत पसीना निकलता है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है. ऐसे में लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. डिहाइड्रेशन के दौरान प्यास जरूरत से ज्यादा लगती है, मुंह और जीभ सूखने लगते हैं, चक्कर, थकावट, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन होने लगता है. बच्चों में डिहाइड्रेशन के दौरान सुस्ती आने लगती है. अगर किसी में इस तरह के लक्षण दिखें तो सतर्क होने की जरूरत है.

क्या है घरेलू उपाय

डिहाइड्रेशन होने की स्थित में हर आधे घंटे में ओआरएस (ORS) का घोल पिएं. नींबू,नमक और चीनी का घोल बनाकर पिएं. ये ड्रिंक्स आपको तुरंत एनर्जी देंगी और हाइड्रेट करेंगी. अगर आपके आस-पास कोई डिहाइड्रेशन का शिकर हो गया है तो उसे तुरंत धूप से हटाकर ठंडी जगह पर ले जाएं. कपड़ों को ढीला कर दें. बता दें कि इन दिनों में तरबूज, खीरा, नारियल पानी, छाछ और लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें. ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने का काम करते हैं और साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं.

nautapa alert

Summer drinks keeps you hydrated

कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह

बता दें कि अगर डिहाइड्रेशन के दौरान पेशाब बिल्कुल बंद हो जाए तो समझ लीजिए कि शरीर में पानी की मात्रा बहुत ही खतरनाक स्तर तक गिर गई है. ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं. अगर बहुत तेज बुखार, उल्टी और दस्त शुरु गए हैं तो भी डॉक्टर को दिखाना बेहद जरूरी है. सांस फूलने, बेहोशी, धड़कन बढ़ना, पसीना बंद हो जाना, मुंह और आंख का बिल्कुल सूख जाना और लगातार तरल पदार्थ पीने पर भी कोई सुधार न होने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से इलाज कराएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Jun, 2025 | 11:37 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Land Finalized 5 Panchayats Five Large Cow Shelters To Built In Uttar Pradesh Animal Husbandry Department Gets Approval Under Govansh Sanrakshan Yojana

5 पंचायतों में जमीन फाइनल… यूपी में अब बनेंगी 5 बड़ी गोशालाएं, शासन से मिली मंजूरी

Mandi Bhav Lasalgaon Agricultural Produce Market Committee Onion Price Fall

एशिया की सबसे बड़ी मंडी में प्याज हुआ धड़ाम, क्या किसानों को 1500 रुपये क्विंटल मिलेगा अनुदान ?

India Retail Inflation March 2026 3 4 Percent Lpg Food Prices Rise Rbi Policy Outlook

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई! मार्च में टूटा 13 महीने का रिकॉर्ड, LPG और सब्जियां बनी वजह

Dalhan Ki Kheti Agriculture Department Advisory For Farmers Benefits If Pulses Farming To Increase Income

किसानों के लिए गेमचेंजर बन सकती है दलहन की स्मार्ट खेती, कम खर्च में मिलेगा दोगुना मुनाफा, सरकार दे रही सपोर्ट

Amritsar Assam Baisakhi Bohag Bihu Celebration Wheat Harvest Festival Goru Bihu Importance Agriculture Culture

बैसाखी पर गेहूं की कटाई से लेकर बिहू में पशुओं की पूजा तक.. किसानों ने धूमधाम के साथ मनाया कृषि पर्व, देखें

Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Or Will Bjp Surprise With A New Face Kaun Banega Bihar Ka Agla Cm

सम्राट चौधरी या कोई नया सरप्राइज, बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा? नीतीश के इस्तीफे से पहले CM की रेस में हलचल तेज