मौसम फिर बदलेगा करवट! 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR भी चपेट में

IMD ने 13 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है. यूपी में 70 और बिहार-झारखंड में 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Kisan India
नोएडा | Published: 13 Aug, 2026 | 07:06 AM

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 अगस्त को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्य शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. IMD ने दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है.

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सोनभद्र और मऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. इस दौरान कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 अगस्त को बिहार और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट  जारी किया है. बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, झारखंड के साहिबगंज, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, सरायकेला, खूंटी, गुमला, रांची, पलामू, रामगढ़ और चतरा में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इन इलाकों में भी 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दोनों राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

IMD ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर के डोडा, राजौरी, पुंछ, बारामूला, कठुआ, अनंतनाग, सांबा और किश्तवाड़ समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

पंजाब में 65 किमी/घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट  जारी किया है. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, हावड़ा, कोलकाता, मालदा, हुगली, दार्जिलिंग, नदिया, उत्तर 24 परगना, जलपाईगुड़ी और मुर्शिदाबाद में तेज बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पंजाब के पठानकोट, पटियाला, गुरदासपुर, चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और होशियारपुर में भी बारिश और आंधी की चेतावनी है. इन इलाकों में 65 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान-MP में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान  और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के उदयपुर, पाली, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, बारां और टोंक में मौसम खराब रहने की संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सतना, उमरिया, सीधी, अनूपपुर और पन्ना में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़