फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अगले 48 घंटे में दिल्ली से हिमालय तक बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही सबसे पहले असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दिख रहा है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 14 Feb, 2026 | 07:27 AM

Today weather: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है. पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और इसके असर से तेज सर्द हवाएं चलने लगी हैं. ठंड लगभग विदाई की ओर थी, लेकिन इस सिस्टम ने एक बार फिर सर्दी की याद दिला दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. वहीं देश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं. यानी देशभर में मौसम का मिजाज एक जैसा नहीं रहेगा—कहीं सिहरन तो कहीं हल्की गर्माहट महसूस होगी.

उत्तराखंड में फिर लौटेगी बर्फ, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माइनस तापमान

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य दिख रहा है, लेकिन पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हालात तेजी से बदल सकते हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 से 18 फरवरी के बीच ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे ऊंचे इलाकों में पहले से ही तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. ऐसे में बर्फबारी होने पर ठंड और बढ़ सकती है. घाटी वाले क्षेत्रों में भी सर्द हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है. हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रह सकती है.

हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे मौसम रहेगा बदला हुआ

हिमाचल प्रदेश में भी 16 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 48 घंटे तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है. लाहौल-स्पीति, ताबो, कुकुरसेमी और कांगड़ा के कई हिस्सों में पहले ही बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंड का असर और तीखा कर दिया है. पहाड़ी इलाकों में कोहरे और धुंध की स्थिति भी बन सकती है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर में घाटी में कोल्ड डे जैसी स्थिति

जम्मू-कश्मीर के हिमालयी क्षेत्रों में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. 13 से 16 फरवरी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य या उससे नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी तीखी बनी हुई है. घाटी के लोगों को अभी कुछ दिन और ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में दिन में गर्माहट, 16 फरवरी से बदल सकता है मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ढलान पर है और दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है. पिछले पांच दिनों से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 16 फरवरी के आसपास हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव संभव है. अच्छी हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की संभावना है और वीकेंड तक AQI 200 के आसपास रह सकता है. गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है.

हरियाणा में दिन में गर्मी, 17-18 फरवरी को बारिश के आसार

हरियाणा में दिन के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है और लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि सुबह-शाम सर्दी अभी बरकरार है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 और 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पंजाब में भी मौसम बदलने की तैयारी

पंजाब में फिलहाल दिन में धूप खिली हुई है और तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी के आसपास बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है. सुबह-शाम ठंड का असर जारी रहेगा, जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है.

राजस्थान में दिन गर्म, सुबह-शाम ठंड

राजस्थान में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है. बाड़मेर, चुरू, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर जैसे जिलों में गर्मी के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही हो सकती है. सुबह और शाम अभी भी ठंड का एहसास बना हुआ है.

उत्तर प्रदेश में सर्दी विदा की ओर

उत्तर प्रदेश में तेज धूप के कारण दिन में ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है. बांदा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 17-18 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं. सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का एहसास अभी भी बना रहेगा.

बिहार में पांच दिन तक मौसम स्थिर

बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. न्यूनतम तापमान 8 से 16 डिग्री और अधिकतम 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह कोहरा छा सकता है, लेकिन दोपहर में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी.

मध्य और पूर्वी भारत में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि तापमान में फिलहाल कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा और उसके बाद 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

दक्षिण भारत में अलग तस्वीर

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. वहीं तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है. महाराष्ट्र में अगले चार दिन मौसम सामान्य रहेगा और उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Feb, 2026 | 07:13 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Rahul Gandhi 5 Big Guarantees In Kerala Including Safety Women And Youth And Safety Farmers And Businesses

केरल में राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं-युवाओं संग किसानों की सुरक्षा और कारोबार को लेकर बड़ा चुनावी दांव

Rashtriya Krashi Mela Raisen Madhya Pradesh Shivraj Singh Said National Agriculture Fair Provides Farmers Comprehensive Roadmap For Advanced Farming

रायसेन से उठेगी खेती‑किसानी में बदलाव की लहर, राष्ट्रीय कृषि मेला किसानों को देगा उन्नत खेती का पूरा नक्शा

Haryana Farmers Protest Demanding Compensation Wheat Crop Ruined

बेमौसम बारिश से गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसल चौपट, किसानों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

Haryana 22 Village Farmers Protest Over Sbi Whitehead Rs 19 Lakh Compensation Money For 6 Years In Leadership Of Bhartiya Kisan Ekta

6 साल से किसानों का 19 लाख रुपये मुआवजा दबाए बैठा है एसबीआई, 22 गांवों के किसानों का हंगामा-नारेबाजी   

Wheat Procurement Not Start From 1 N April In Haryana Karnal Farmer Leaders Angry

ऐलान के बावजूद 1 अप्रैल को नहीं खरीदा गया गेहूं, खाली हाथ घर लौटे अन्नदाता.. किसान नेताओं में नाराजगी

Red Lentil Procurement Begins From 10th April In Bihar Center Hike Rs 300 Lentil Msp Up Rs 7000 Per Quintal

इस राज्य के लिए केंद्र से मसूर खरीद को मंजूरी मिली, किसानों को 300 रुपये बढ़ाकर मिलेगा भाव