किसानों के लिए भावांतर योजना लागू, MSP से कम कीमत पर उपज बिकी तो घाटे की भरपाई सरकार करेगी

सोयाबीन किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सरकार से की जा रही हैं. कई किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं. इसके बाद राज्य सरकार ने किसानों को एमएसपी से कम भाव की स्थिति में नुकसान से बचाने के इरादे से भावांतर योजना लागू की है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 26 Sep, 2025 | 11:38 AM

केंद्र सरकार ने किसानों को उनकी उपज की सही कीमत दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी तय कर रखा है. हर फसल का भाव तय किया गया है, जिसपर मंडी में व्यापारी या सरकारी उपज की खरीद करेगी. लेकिन, विपरीत मौसम और आवक बढ़ने की स्थिति पर किसानों को कई मौकों पर तय एमएसपी से कम दाम पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है. इससे किसानों को नुकसान होता है और उन्हों केंद्र की एमएसपी का लाभ नहीं मिल पाता है. किसानों को इस नुकसान से बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना लागू कर दी है. फिलहाल सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान सोयाबीन की खेती करते हैं और किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने की शिकायतें लगातार सरकार से की जा रही है. कई किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं. इसके बाद राज्य सरकार ने सोयाबीन किसानों को एमएसपी से कम भाव की स्थिति में नुकसान से बचाने के इरादे से भावांतर योजना को लागू किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है. सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की जा रही है.

सोयाबीन किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिलने पर भरपाई होगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोयाबीन के लिए एमएसपी प्रति क्विंटल 5328 रुपए घोषित की है. किसान संघों के सुझाव पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष सोयाबीन किसानों को भावांतर का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी हालत में घाटा नहीं होने देंगे.

भावांतर योजना में किसानों का पंजीयन जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान पहले की तरह मंडियों में सोयाबीन की बिक्री करेगा. अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावांतर योजना के तहत सरकार की ओर से की जाएगी. फसल के बिक्री मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP के अंतर की राशि सीधे सरकार देगी. उन्होंने कहा कि भावांतर योजना में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा रही है.

Bhavantar Yojana madhya pradesh

सीएम ने लागू की भावांतर योजना.

ऐसे नुकसान का आकलन करेगी सरकार

मंडी में औसत गुणवत्ता की कृषि उपज का बिक्री मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम हो लेकिन राज्य सरकार की ओर से घोषित औसत मॉडल भाव से अधिक हो तो किसान को केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य और वास्तविक बिक्री मूल्य के अंतर के नुकसान की भरपाई की जाएगी. यदि मंडी में कृषि उपज का बिक्री मूल्य राज्य सरकार की ओर से घोषित औसत मॉडल भाव से भी कम हो तो किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य और घोषित औसत मॉडल भाव के अंतर के नुकसान की भरपाई की जाएगी.

पीले मोजेक से हुए नुकसान का सर्वे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में भी फसलों की क्षति पर किसानों को राहत राशि प्रदान की गई है. किसान हितैषी निर्णय पहले भी लिए गए हैं. बाढ़ से प्रभावित किसानों को भी सहायता दी गई. सकंट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार सदैव खड़ी है. पीले मोजेक रोग से सोयाबीन फसल को हुए नुकसान के लिए भी सर्वे करवाया जा रहा है. किसानों को प्रभावित फसलों के लिये आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Sep, 2025 | 11:29 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम