फसल नुकसान की मार झेल रहे किसानों को राहत, 30 दिनों में मिलेगा 2,000 करोड़ का मुआवजा

कर्नाटक सरकार ने फसल नुकसान झेल रहे किसानों को 2,000 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पहले चरण में 5.29 लाख हेक्टेयर के लिए भुगतान होगा. किसानों को NDRF के मानकों के अनुसार और अतिरिक्त राहत राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 10 Oct, 2025 | 06:02 PM

Karnataka News: कर्नाटक में फसल नुकसान की मार झेल रहे किसानों के लिए राहतभरी खबर है. राज्य सरकार ने किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 30 दिनों के भीतर करीब 12.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपये किसानों को बांटे जाएंगे. प्रदेश के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरेगौड़ा ने कहा कि पहले चरण में 9 जिलों में 5.29 लाख हेक्टेयर फसल नुकसान के लिए भुगतान किया जाएगा.

राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) के नियमों के अनुसार, सूखे खेत  के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित खेत के लिए 17,000 रुपये और बारहमासी फसलों के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा तय है. इसके साथ राज्य सरकार किसानों को अतिरिक्त 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर भी दे रही है. यह भुगतान किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा.

7.24 लाख हेक्टेयर में हुआ फसल नुकसान

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने कहा कि किसानों को मुआवजा  देने की प्रक्रिया में कर्नाटक देश का सबसे तेज और पारदर्शी राज्य है. उन्होंने बताया कि हाल ही में जिन फसलों को नुकसान हुआ है, उनका भुगतान अगले 10 दिनों में शुरू होगा. यह नुकसान करीब 7.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ है, जो मुख्य रूप से कलबुर्गी, यादगिर, बीदर और विजयपुरा जिलों में फैला है. इस नुकसान का आंकलन करने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण जारी है.

बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में इन बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था. सितंबर के पहले हफ्ते तक हुए प्रारंभिक सर्वे में बताया गया था कि करीब 5.29 लाख हेक्टेयर में खेती और बागवानी फसलें  बर्बाद हो गई हैं. उस समय सर्वे पूरा हो चुका था और जिला प्रशासन मुआवजा देने को तैयार था, लेकिन सितंबर के दूसरे हफ्ते में फिर से बारिश होने से प्रक्रिया में देरी हो गई. AICC अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुआवजा जल्द जारी करने की मांग की थी. बीजेपी नेताओं ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया और मुख्यमंत्री के हवाई सर्वे को ‘फोटो सेशन’ बताया.

महाराष्ट्र सरकार ने दी राहत

बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहत पैकेज का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर हजारों रुपये मुआवजा मिलेगा. इसके लिए राज्य सरकार 31,628 करोड़ रुपये खर्च करेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन किसानों के घर तबाह हो गए हैं, उन्हें नए घर बनाकर दिए जाएंगे. इसके अलावा जिन दुकानदारों को मौसम की वजह से नुकसान हुआ है, उन्हें 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Oct, 2025 | 05:55 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़