करोड़ों किसानों को राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण होंगे सस्ते, जानिए अब कितना देना होगा GST

ट्रैक्टर और उससे जुड़ी मशीनरी खेती के लिए जरूरी साधन हैं, लेकिन उनकी कीमतें लगातार बढ़ने से किसान इन्हें खरीदने में हिचकिचाते थे. अब टैक्स कम होने से मशीनरी सस्ती होगी और किसान आधुनिक तकनीक का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 4 Sep, 2025 | 07:42 AM

खेती-किसानी से जुड़े उपकरण और मशीनें अब किसानों की जेब पर पहले से कम बोझ डालेंगी. जीएसटी काउंसिल ने किसानों को राहत देते हुए कई कृषि उपकरणों पर टैक्स की दर घटाने का बड़ा फैसला लिया है. ट्रैक्टर, उनके टायर और पार्ट्स, सिंचाई से जुड़े उपकरण और खेती-बाड़ी की अन्य मशीनों पर अब सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगा. पहले इन पर 12 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक जीएसटी वसूला जा रहा था.

किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला

कृषि क्षेत्र पहले से ही महंगे डीजल, उर्वरक और उपकरणों की वजह से लागत बढ़ने से परेशान था. ऐसे में जीएसटी काउंसिल का यह फैसला किसानों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. इससे किसानों की लागत सीधे तौर पर कम होगी और खेती का मुनाफा बढ़ेगा. खासकर छोटे और मध्यम वर्ग के किसान, जिनके लिए ट्रैक्टर और खेती के औजार महंगे साबित हो रहे थे, उन्हें इस निर्णय से काफी राहत मिलेगी.

किन-किन चीजों पर घटा टैक्स

काउंसिल ने ट्रैक्टर, बागवानी और वानिकी से जुड़ी मशीनरी, कटाई और थ्रेसिंग मशीन, घास काटने की मशीन, खाद बनाने वाली मशीन और सिंचाई उपकरणों को 5 फीसदी GST के दायरे में लाया है. इसके अलावा, खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाले पेस्टीसाइड्स पर भी टैक्स 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. इतना ही नहीं, किसानों के साथ-साथ हस्तशिल्प, संगमरमर, ग्रेनाइट और कुछ चमड़े के सामान जैसे श्रम-गहन क्षेत्रों को भी इस राहत का लाभ मिलेगा.

किसानों की जेब पर सीधा असर

ट्रैक्टर और उससे जुड़ी मशीनरी खेती के लिए जरूरी साधन हैं, लेकिन उनकी कीमतें लगातार बढ़ने से किसान इन्हें खरीदने में हिचकिचाते थे. अब टैक्स कम होने से मशीनरी सस्ती होगी और किसान आधुनिक तकनीक का आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे. इसका असर सीधे उत्पादन पर पड़ेगा. कम लागत में ज्यादा उत्पादन होने से किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र मजबूत होगा.

सरकार की मंशा

नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस सुधार का लक्ष्य खेती-किसानी को सस्ता और आसान बनाना है. उन्होंने बताया कि रोजमर्रा के करीब 90 फीसदी सामान भी अब सस्ते होंगे. ब्रेड, दूध जैसे आम उपयोग की चीजों पर कोई जीएसटी नहीं होगा. कई जीवनरक्षक दवाओं पर भी टैक्स घटाकर जीरो कर दिया गया है.

किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

इस फैसले से किसानों में उम्मीद की लहर है. उनका मानना है कि अब खेती के लिए जरूरी मशीनें और उपकरण खरीदना आसान होगा. साथ ही उत्पादन लागत घटने से वे बाजार में बेहतर मुनाफा कमा पाएंगे. लंबे समय से किसान संगठन इस तरह की राहत की मांग कर रहे थे.

सरकार के इस कदम से न केवल किसानों की जेब को राहत मिलेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी अपनाने की रफ्तार भी तेज होगी. कुल मिलाकर यह फैसला खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल