ट्रेड डील में नया मोड़, डेयरी पर नरमी पर सोयाबीन-मक्का पर अड़ा अमेरिका.. आखिर कहां फंसा पेंच

भारतीय कानून फिलहाल GM फसलों के आयात की अनुमति नहीं देते. अमेरिका में अधिकांश सोयाबीन और मक्का जीएम होते हैं, ऐसे में भारत के लिए इन फसलों के आयात को कानूनी और सुरक्षित रूप से अनुमति देना मुश्किल हो गया है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 18 Jul, 2025 | 04:14 PM

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका एक तरफ जहां डेयरी सेक्टर को ट्रेड समझौते से बाहर रखने के लिए तैयार नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ वह भारत पर दबाव डाल रहा है कि वह अमेरिका से जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) सोयाबीन और मक्का (कॉर्न) के आयात को मंजूरी दे.

भारत के सामने चुनौती क्यों?

बिजनेस लाइन की खबर के अनुसार, भारतीय कानून फिलहाल GM फसलों के आयात की अनुमति नहीं देते. अमेरिका में अधिकांश सोया और मक्का जीएम होते हैं, ऐसे में भारत के लिए इन फसलों के आयात को कानूनी और सुरक्षित रूप से अनुमति देना मुश्किल हो गया है. भारत कुछ फलों, सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स पर रियायत देने को तैयार है, लेकिन जीएम अनाज को लेकर किसान संगठनों और वैज्ञानिकों की आपत्तियां बढ़ गई हैं.

अमेरिका बना रहा दबाव

दरअसल, अमेरिका को चीन में अपने कृषि उत्पादों के घटते निर्यात पर चिंता है. चीन अमेरिकी सोया निर्यात का 55 फीसदी और मक्का का 26 फीसदी खरीदता है. अब अमेरिका भारत को नया बाजार बनाना चाहता है.

किसान संगठन क्या कह रहे हैं?

आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ (BKS) और अन्य किसान संगठन खुले तौर पर इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि जीएम फसलों से मिट्टी, बीज, बाजार और सेहत सभी को खतरा है. BKS ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जीएम मक्का की ट्रायल की अनुमति रद्द की जाए. संघ के महासचिव मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा – “हमें जैविक खेती चाहिए, जीएम नहीं. बीटी कॉटन का अनुभव हमें पहले ही सिखा चुका है कि यह प्रयोग असफल रहा.”

व्यापार के आंकड़ों

2024-25 में भारत का अमेरिका को कृषि निर्या 6.25 अरब डॉलर रहा, जबकि अमेरिका का भारत को कृषि निर्यात महज 373 मिलियन डॉलर था. अमेरिका अब इस अंतर को घटाना चाहता है.

वहीं अब भारत सितंबर-अक्टूबर तक समझौते की पहली किस्त को अंतिम रूप देना चाहता है. लेकिन अगर जीएम फसलों पर सहमति नहीं बनती, तो यह व्यापार समझौता टल सकता है या अधूरा रह सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Jul, 2025 | 04:03 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये