Maize Mandi Rate: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मक्के का रेट एमएसपी से काफी कम है. ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. केंद्र सरकार ने फसल सीजन 2025-26 के लिए मक्के का एमएसपी 2,400 रुपये क्विंटल तय किया है. लेकिन आंध्र प्रदेश की कुरनूल मंडी में मक्के की कीमतें एमएसपी काफी कम हैं. eNAM के आंकड़े के मुताबिक, इस मंडी में 28 फरवरी को मक्के का न्यूनतम और औसत भाव 1,429 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो एमएसपी 971 रुपये क्विंटल कम है. यानी कुरनूल मंडी में मक्के का औसत भाव एमएसपी से 40.46 फीसदी कम रहा. हालांकि, इसी दिन अधिकतम कीमत 1,659 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई.
वहीं, तेलंगाना की जगतियाल मंडी में मक्के की कीमतें और भी कम देखने को मिलीं. यहां न्यूनतम भाव 716 रुपये, औसत 1,789 रुपये और अधिकतम 1,789 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. ऐसे में मंडी आए किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. जबकि, तेलंगाना के निजामाबाद स्थित मंडी में मक्के का न्यूनतम और औसत भाव 1,530 रुपये प्रति क्विंटल रहा. अधिकतम कीमत 1,925 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. इसी तरह सिद्धिपेट मंडी में भी मक्के की कीमतें भी एमएसपी से कम रहीं. यहां न्यूनतम भाव 1,220 रुपये, औसत 1,803 रुपये और अधिकतम 1,813 रुपये प्रति क्विंटल रहे.
मक्के का न्यूनतम भाव 1,601 रुपये क्विंटल
तेलंगाना की तिरुमलगिरी eNAM मंडी में मक्के की कीमतें भी एमएसपी से काफी रहीं. यहां मक्के का न्यूनतम भाव 1,601 रुपये, औसत 1,669 रुपये और अधिकतम 1,731 रुपये प्रति क्विंटल रहा. मंडी व्यापारियों के अनुसार, आवक और मांग के संतुलन के कारण भाव में हल्का अंतर देखा गया. वहीं, जहांगीराबाद मंडी में मक्का का भाव पूरी तरह स्थिर रहा. न्यूनतम, औसत और अधिकतम कीमत सभी 1,822 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. व्यापारियों ने कहा कि यहां आपूर्ति और मांग दोनों संतुलित होने के कारण मक्का के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.
आंध्र प्रदेश में टमाटर का भाव बहुत कम हो गया है
वहीं, बात अगर टमाटर की करें तो देश के सबसे बड़े उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश में टमाटर का भाव बहुत कम हो गया है. ऐसे में किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. eNAM के आंकड़ों के मुताबिक, गुर्रमकोंडा स्थित मंडी में टमाटर के औसत, मिनिमम और मैक्सिमम रेट में काफी अंतर देखा गया है. 28 फरवरी को गुर्रमकोंडा मंडी में टमाटर का न्यूनतम भाव 700 रुपये, औसत भाव 900 रुपये और अधिकतम भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. ऐसे में मंडी पहुंचे टमाटर किसानों को निराश होना पड़ा. उन्हें उचित रेट नहीं मिल पाया. कई किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा.
अलग-अलग मंडी में टमाटर के अलग-अलग रेट
वहीं, मदनापल्ले मंडी में टमाटर के दाम में भी उतार-चढ़ाव देखा गया. यहां 28 फरवरी टमाटर का न्यूनतम और औसत भाव 800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम कीमत 1,300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. मंडी में किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसान नहीं हुआ. इसी तरह आंध्र प्रदेश के पालमनेर स्थित eNAM मंडी में भी टमाटर का हाल कुछ ऐसा ही रहा. यहां टमाटर का न्यूनतम भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि औसत और अधिकतम कीमत 1,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. अच्छे दाम नहीं मिलने से किसान दुखी हो गए. आंध्र प्रदेश के पुंगनूर eNAM मंडी में टमाटर की कीमतों में भी अंतर देखने को मिला. यहां टमाटर का न्यूनतम भाव 800 रुपये, औसत 900 रुपये और अधिकतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. किसानों को अच्छी फसल के बावजूद बाजार में कम दाम मिल रहे हैं.