सभी फसलों पर एमएसपी के वादे पर घिरे सीएम नायब सिंह सैनी, धान और कपास के भाव पर उठे सवाल  

दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात करते हैं. एक बार जब BJP को वोट मिल गए, तो वह किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों को भूल गई. BJP ने सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का भी वादा किया था, लेकिन बाद में उसने योजना में कठिन शर्तें रख दीं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 23 Feb, 2026 | 01:19 PM

हरियाणा में सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के वादे और बढ़ाकर एमएसपी देने के ऐलान को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है. किसानों के लिए बोलते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले किसानों से वादा किया गया था कि धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी. लेकिन, आज यह वादा धरातल पर कहीं नहीं दिखता है. वहीं, कपास फसल बर्बादी और बुढ़ापा पेंशन, महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा भी मौजूदा सरकार भूल गई है.

हरियाणा में हिसार जिले के नारनौंद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड़ा ने नायब सैनी सरकार को किसान, युवा और बुजुर्ग विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि धान किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद करने का वादा किया था, लेकिन MSP का वह वादा पूरा नहीं किया गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों से किए गए सभी वादे सत्ता में आने के बाद बीजेपी भूल गई.

बाजरा और कपास का भाव नहीं मिला

उन्होंने नारनौंद अनाज मंडी में कहा कि BJP सरकार में किसानों को बाजरा और कपास का भी सही दाम नहीं मिला. नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से कपास का रकबा भी घट गया है. सरकार की अनदेखी से कपास और बाजरा किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान अपनी फसलों का वाजिब दाम चाहते हैं, लेकिन सरकार अब तक एमएसपी गांरटी पर बोल नहीं पा रही है.

महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने पहले वादा किया फिर कठिन शर्तें रख दीं

दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि यह स्तिथि तब है जब मुख्यमंत्री 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात करते हैं. एक बार जब BJP को वोट मिल गए, तो वह किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों को भूल गई. BJP ने सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का भी वादा किया था, लेकिन बाद में उसने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कई शर्तें भी रखीं.

बुजुर्गों की पेंशन काटने पर आड़े हाथों लिया

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार बुजुर्गों को भी भूल गई और कई बुढ़ापा पेंशन पाने वालों के पैसे काट दिए. हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है, जबकि भ्रष्टाचार फैला हुआ है और ड्रग्स की समस्या बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि BJP के राज में हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो गई है. लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब जाकर पंजाब को क्राइम फ्री और विकास में नंबर वन बनाने की बात कर रहे हैं. उन्हें अपने प्रदेश के खराब होते हालात नहीं दिख रहे हैं. हरियाणा के लोगों ने उन्हें वोट दिया है, इसलिए हरियाणा को नंबर वन होना चाहिए. हरियाणा को पहले क्राइम फ्री बनना चाहिए. लेकिन आज अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

आम में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला विटामिन कौन सा है?