Mandi Bhav: प्याज की कीमतों में भारी गिरावट, 50 रुपये क्विंटल हुआ रेट.. SKM ने खोला मोर्चा

2 दिसंबर को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्याज 116 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था.  वहीं, आंध्र प्रदेश में औसतन 419 रुपये, हरियाणा के पिपली APMC में 465 रुपये और दिल्ली की आजादपुर मंडी में 500 रुपये प्रति क्विंटल कीमतें दर्ज की गईं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 5 Dec, 2025 | 11:58 AM

Onion Price Fall: मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है. ऐसे में किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. कई किसानों को मजबूरी में नुकसान सहकर फसल बेचनी पड़ रही है. कीमतों में गिरावट का आलम यह है कि मध्य प्रदेश के कई बाजारों में 2 दिसंबर को प्याज की कीमतें सिर्फ 50 से 116 रुपये प्रति क्विंटल थीं. इंदौर APMC में दाम 128 से 688 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि मंदसौर APMC में कीमतें और भी नीचे जाकर 170 से 199 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं. ऐसे में कई किसान बीना उपज बेचे ही मार्केट से लौट गए. किसानों ने सरकार से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 दिसंबर को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्याज 116 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था. वहीं, आंध्र प्रदेश में औसतन 419 रुपये, हरियाणा के पिपली APMC में 465 रुपये और दिल्ली की आजादपुर मंडी  में 500 रुपये प्रति क्विंटल कीमतें दर्ज की गईं. इतने कम दामों के कारण किसान बुरी तरह परेशान हैं. कई किसान तो अपनी लागत और ढुलाई का खर्च भी पूरा न होने की वजह से प्याज सड़क पर फेंकने को मजबूर हो गए, जबकि उपभोक्ता 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक दाम चुका रहे हैं.

प्याज किसानों के समर्थन में उतरा SKM

वहीं, सयुक्त किसान मोर्चा (SKM) किसानों के समर्थन में उतर आया है. उसने कहा कि इसी तरह प्याज किसानों  को पूरे देश में दाम गिरने की वजह से मजबूरी में बेहद सस्ते दामों पर प्याज बेचनी पड़ रही है. जिससे वे कर्ज में डूबते जा रहे हैं. छोटे और मध्यम किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, क्योंकि उन्हें अपनी फसल बेहद कम कीमत पर बेचनी पड़ी.

कपास किसानों को हो रहा नुकसान

साथ ही कपास किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसान मजबूरी में नुकसान सहकर कपास बेच रहे हैं. इसी बीच सयुक्त किसान मोर्चा (SKM)  ने कहा है कि मीडियम स्टेपल कॉटन का एमएसपी  7,710 रुपये प्रति क्विंटल देशभर के किसानों को नहीं मिल रहा है. उनके मुताबिक, पंजाब, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में निजी व्यापारी किसानों को सिर्फ 5,000 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल ही दे रहे हैं.

SKM का सरकार पर बड़ा आरोप

SKM ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के दबाव में 11 फीसदी आयात शुल्क  खत्म कर दिया, जिससे कपास का शून्य शुल्क पर आयात शुरू हो गया. इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा और कपास के दाम गिर गए. SKM ने दोबारा मांग उठाई कि सरकार C2 + 50 फीसदी फॉर्मूला लागू करे और सभी फसलों की गारंटीड खरीद सुनिश्चित करे, ताकि किसानों और खेत मजदूरों को मार्केटिंग और वैल्यू ऐडिशन से होने वाला लाभ भी मिल सके.

 

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Dec, 2025 | 11:49 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी