Mandi Bhav: होलसेल मार्केट में टमाटर हुआ महंगा, 5 दिन में 38 फीसदी बढ़ी कीमत

नासिक और पिंपलगांव मंडियों में टमाटर के थोक दाम 5 दिनों में 38 फीसदी बढ़कर 25 प्रति किलो हो गए हैं. लगातार बारिश से फसल को नुकसान और नई बुआई में देरी से आपूर्ति घटी. अच्छी क्वालिटी का टमाटर 750 रुपये प्रति क्रेट बिक रहा है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 26 Jul, 2025 | 02:00 PM

Tomato Price Hike: टमाटर की कीमत कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है. महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु तक की मंडियों में टमाटर का होलसेल रेट में बंपर बढ़ोतरी हुई है. इससे आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. खास कर महाराष्ट्र की नासिक और पिंपलगांव की एपीएमसी मंडियों में टमाटर कुछ ज्यादा ही महंगा बिक रहा है. इन दोनों मंडियों में पिछले 5 दिनों में टमाटर के थोक दाम 38 फीसदी तक बढ़ गए हैं. बीते शनिवार को जहां कीमत 18 प्रति किलो थी, वहीं बुधवार को यह बढ़कर 25 प्रति किलो हो गई. ऐसे में इसका असर नासिक शहर के रिटेल बाजारों में भी दिख रहा है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक की मंडियो में टमाटर की कीमतें एक हफ्ते पहले 25 रुपये प्रति किलो थीं, जो अब 40 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. वहीं, टमाटर की आवक घटकर 2,000 क्विंटल प्रतिदिन से सिर्फ 1,400 क्विंटल रह गई है. एपीएमसी अधिकारियों ने कहा कि 6 मई से लेकर जुलाई मध्य तक हुई लगातार बारिश से जिले में टमाटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है. साथ ही, नई टमाटर की बुआई में देरी के कारण भी बाजार में टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है, जिससे दाम तेजी से बढ़े हैं.

750 रुपये प्रति क्रेट हुआ टमाटर का रेट

एपीएमसी में टमाटर सेक्शन के प्रभारी राजेंद्र खरे ने कहा कि पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण मंडी में टमाटर की आवक कम हो गई है. बारिश से फसल को नुकसान हुआ है और जिले में नई फसल की बुआई भी टल गई है. इसी वजह से थोक बाजार में टमाटर के दाम बढ़े हैं. अच्छी क्वालिटी के टमाटर 750 रुपये प्रति क्रेट (20 किलो प्रति क्रेट) के हिसाब से बिक रहे हैं, जबकि खराब क्वालिटी के टमाटर सिर्फ 100 रुपये प्रति क्रेट तक बिके.

21,000 हेक्टेयर में होती है टमाटर की खेती

इस समय नासिक एपीएमसी में जो टमाटर आ रहे हैं, वे जिले के सिन्नर और कलवन तालुकों से आ रहे हैं. हालांकि, जिले में खरीफ सीजन की टमाटर की नई बुआई शुरू हो चुकी है और यह काम जुलाई के आखिरी हफ्ते तक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. खरीफ टमाटर की खेती इस बार लगभग 21,000 हेक्टेयर में की जा रही है और प्रति हेक्टेयर औसतन 35 टन उपज मिलने का अनुमान है.

तमिलनाडु में भी महंगा हुआ टमाटर

वहीं, तमिलनाडु में कोयंबेडु और पल्लाकोडे मंडी में जिस टमाटर का होलसेल रेट 10 से 20 रुपये प्रति किलो था, अब बढ़कर 40 से 45 प्रति किलो हो गया है. कीमतों में इस तेजी की वजह भारी बारिश के कारण टमाटर की आपूर्ति में भारी गिरावट बताई जा रही है. जबकि, व्यापारियों का कहना है कि आवक करीब 30 फीसदी कम हो गई है, जिससे मांग और आपूर्ति में असंतुलन पैदा हुआ है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Jul, 2025 | 01:58 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा