प्याज संकट की आहट! नासिक की बारिश से 80 फीसदी फसल तबाह, कीमतों में फिर उछाल

नासिक क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने करीब 80 प्रतिशत खरीफ प्याज फसल को नुकसान पहुंचाया है. खेतों में पानी भरने से कटाई मुश्किल हो गई है और मजदूरों की कमी ने हालात को और जटिल बना दिया है. यही वजह है कि बाजार में प्याज की आवक घटने लगी है. जो किसान गर्मी की फसल (समर क्रॉप) के प्याज को स्टोर कर रखे थे, अब वही स्टॉक बाजार में बेच रहे हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 29 Oct, 2025 | 04:08 PM

Onion Prices: भारत में प्याज सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की रसोई का अहम हिस्सा है. लेकिन इस बार बारिश ने किसानों और उपभोक्ताओं दोनों की नींद उड़ा दी है. एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव (नासिक) में प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. दिवाली के बाद से ही बाजार में प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है, और इसका सीधा असर आम जनता की थाली पर पड़ने लगा है.

बारिश ने बिगाड़ा खेल

नासिक क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने करीब 80 प्रतिशत खरीफ प्याज फसल को नुकसान पहुंचाया है. खेतों में पानी भरने से कटाई मुश्किल हो गई है और मजदूरों की कमी ने हालात को और जटिल बना दिया है. यही वजह है कि बाजार में प्याज की आवक घटने लगी है. जो किसान गर्मी की फसल (समर क्रॉप) के प्याज को स्टोर कर रखे थे, अब वही स्टॉक बाजार में बेच रहे हैं, ताकि ऊंचे दामों का फायदा उठाया जा सके.

लगातार बढ़ते दाम

दिवाली से पहले जहां प्याज की औसत कीमत 1,100 रुपये प्रति क्विंटल थी, वहीं अब यह बढ़कर 1,350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी है. कुछ मंडियों में तो दाम 1,800 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं.

लासलगांव एपीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को बाजार में 6,464 क्विंटल प्याज आई थी, जो मंगलवार को बढ़कर 7,778 क्विंटल हुई, लेकिन बुधवार को फिर घटकर 5,346 क्विंटल पर आ गई. इससे साफ है कि आवक घट रही है और मांग बढ़ रही है, जिसके चलते दामों में उछाल जारी है.

गर्मी की फसल पर टिकी उम्मीद

फिलहाल बाजार में जो प्याज आ रही है, वह मार्च-अप्रैल में हुई गर्मी की फसल की है. इन प्याजों की शेल्फ लाइफ करीब 6 से 7 महीने होती है. नई खरीफ फसल अभी तक तैयार नहीं है. व्यापारियों का कहना है कि नए प्याज की आवक नवंबर के अंत या दिसंबर के मध्य तक ही शुरू होगी. तब तक बाजार में दामों पर दबाव बना रहेगा.

सरकार की चिंता भी बढ़ी

प्याज के बढ़ते दाम और फसल के नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार की एक टीम ने नासिक का दौरा किया. इस टीम ने खरीफ प्याज की स्थिति का जायजा लिया और देर से बोई गई फसल की प्रगति की भी समीक्षा की. कई भंडारण स्थलों (स्टोरेज शेड) में नमी घुसने से प्याज खराब हो गई है, जिससे नुकसान और बढ़ा है.

व्यापारियों का मानना है कि जब तक नई फसल बाजार में नहीं आती, तब तक दामों में राहत की उम्मीद नहीं है. प्याज की कमी से खुदरा बाजार में भी भाव बढ़ सकते हैं. महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर दिखने की संभावना है.

आम जनता की जेब पर असर

रसोई में हर सब्जी के साथ इस्तेमाल होने वाली प्याज अब कई घरों में ‘लक्जरी’ बनती जा रही है. पहले जो प्याज 2025 रुपये किलो मिलती थी, वह अब 4060 रुपये किलो तक पहुंच गई है. ऐसे में आम आदमी की थाली और किसान दोनों इस बार मौसम की मार झेल रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Tips For Farmers February Hybrid Tomato Farming Guide High Yield Tips 30 Kg Per Plant Profit

फरवरी में बोएं ये ‘हाइब्रिड’ टमाटर! 1 पौधे से 30 किलो तक पैदावार, किसानों की होगी छप्परफाड़ कमाई!

Rahul Gandhi Said I Will Fight For The Farmers Against India Us Trade Deal He Said Whether Its An Fir A Lawsuit Or A Privilege Proposal I Stand With Farmers

ट्रेड डील पर राहुल गांधी की खरी-खरी, FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

Now Grow Fresh Vegetables On Your Rooftop The Bihar Government Is Offering A Great Opportunity With A 75 Percent Subsidy

अब छत पर उगाएं ताजी सब्जियां..बिहार सरकार दे रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी का बड़ा मौका, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

Yogendra Yadav Exposed Government Position India Us Trade Deal

भारत-यूएस ट्रेड डील पर योगेंद्र यादव ने खोली सरकार की पोल, कहा- किसानों को अंधेरे में रखकर गुमराह किया जा रहा

Drone Farming Benefits For Farmers Can Sprinkle One Acre In 7 Minutes

चार घंटे का काम सिर्फ 7 मिनट में.. ड्रोन से होगी किसानों की दोगुनी कमाई! जानिए कैसे समय और पैसा दोनों बचेगा

Up Budget 2026 Announces Several New Schemes Farmers And Women Boosting Income And Employment

UP Budget 2026 में किसानों और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान, रोजगार मिलेगा आय बढ़ेगी