पंजाब कैबिनेट ने आज कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दे दी है, जिसमें राज्य की 50 लाख महिलाओं को मावां धियां सत्कार योजना के तहत 1500 रुपये देने को मंजूरी दे दी गई है. वहीं, राज्य में 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही पुराने राशन कार्ड ने नए नाम जोड़ने की अनुमति भी दे दी गई है. वहीं, पुलिस विभाग ने एएसआई पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने पर भी मुहर लग गई है. खरीफ सीजन में सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए नहरों व नालों से गाद निकालने के निर्देश दिए गए हैं.
50 लाख महिलाओं को मावां धियां योजना का लाभ देने को मंजूरी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. राज्य सरकार ने मावां धियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद देने को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत योजना से जुड़ीं 50 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 1 अगस्त को राशि भेजी जाएगी. वहीं, नए पंजीकरण के लिए महिलाएं आंगनवाड़ी या सेवा केंद्रों के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं
3 महीनों की बकाया किस्त एक साथ मिलेगी
कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई है कि मावां धियां योजना का लाभ अब तक जिन पंजीकृत महिलाओं को नहीं मिला है उन्हें उन्हें जुलाई से सितंबर तक की यानी तीनों महीनों की किस्त एक साथ दी जाएगी. बता दें कि 1 जुलाई को शुरू की गई ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मिलते हैं.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
10 लाख नए राशन कार्ड बनाने और नए नाम जोड़ने को मंजूरी
कैबिनेट ने राज्य में राशन वितरण प्रणाली के तहत नए राशन कार्ड बनाने को भी मंजूरी दे दी है. फैसले के तहत राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे. इसके साथ ही पुराने राशन कार्ड में सदस्यों की संख्या अब बढ़ाई भी जा सकेगी. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को हर महीने 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है.
पुलिस विभाग में ASI पद पर भर्ती समेत कई फैसले
पंजाब कैबिनेट ने राज्य के पुलिस विभाग में भर्तियों की बहाली को भी मंजूरी दी है. कैबिनेट ने पुलिस विभाग में ASI के पद पर सीधी भर्ती शुरू करने पर मुहर लगा दी है. इसके अलावा ग्रामीण रोजगार मिशन के लिए एक कैबिनेट सब-कमेटी बनाने को मंजूरी नहरों व नालों से गाद निकालने (डी-सिल्टिंग) के काम के लिए भी अनुमति दी गई है. जबकि, 16वीं पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को मंजूरी दी गई है.