Paddy Purchase News: उत्तर प्रदेश सरकार ने धान किसानों के बैंक खातों में धान खरीद की राशि होली से पहले किसानों के खातों में भेज दी है. खाद्य व रसद विभाग के अनुसार 10.53 लाख धान किसानों से खरीदी गई धान की राशि 14,886 करोड़ रुपये का भुगतान होली पहले ही कर दिया गया है. इस बार धान की सरकारी खरीद ने बीते कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राज्य में धान की खरीद 28 फरवरी को पूरी हो गई है.
होली से पहले धान किसानों को भुगतान करने का निर्देश पूरा
उत्तर प्रदेश में खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए धान खरीद प्रक्रिया पूरी हो गई. इसको लेकर किसान हितैषी योगी सरकार ने नया रिकॉर्ड बनाया है. धान खरीद के तय लक्ष्य को काफी पीछे छोड़ दिया. योगी सरकार ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा था. इसे पार कर 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते सप्ताह अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि धान किसानों के पैसे का भुगतान हर हाल में होली से पहले कर दिया जाए, जिसके चलते किसानों के खाते में राशि भी भेज दी गई है.
62.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद, 14,886 करोड़ का भुगतान
उत्तर प्रदेश के 4869 क्रय केंद्रों के जरिए 10.53 लाख किसानों से 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई. धान की खरीद (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से हुई. इसके एवज में किसानों को लगभग 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. 48 घंटे के भीतर किसानों को डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भुगतान किया गया. इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने के साथ ही किसानों को समय से पैसा भी मिला.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
12.82 लाख से अधिक किसानों ने कराया है पंजीकरण
धान बिक्री के लिए 12,82,892 किसानों ने पंजीकरण कराया है. खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी. पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों तथा हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर में 31 जनवरी तक धान खरीद चली. वहीं चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज संभाग तथा लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में 28 फरवरी तक धान खरीद हुई.
योगी सरकार ने पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा
- 2025-26 में धान खरीद आंकड़े
- इतने किसानों से हुई खरीद- 10,53,561
- धान खरीद- 62,30,735.63 मीट्रिक टन
- भुगतान- 14,886.35 करोड़ रुपये
- क्रय केंद्र- 4869
- 2024-25 में धान खरीद आंकड़े
- इतने किसानों से हुई खरीद- 7,97,500
- धान खरीद- 57,70,671.09 मीट्रिक टन
- भुगतान- 13370.17 करोड़ रुपये
- क्रय केंद्र- 4372