धान खरीद सीजन खत्म होने के बाद भी ट्रांसपोर्टरों को नहीं हुआ भुगतान, इस वजह से लटका पेमेंट

करनाल में 2025-26 धान खरीद सीजन के चार महीने बाद भी ट्रांसपोर्टरों को भुगतान नहीं मिला. जीपीएस तकनीकी खामियों और इंस्पेक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण बिल सत्यापन रुका हुआ है. ट्रांसपोर्टरों ने तुरंत इंस्पेक्टर नियुक्ति और लंबित बिलों की मंजूरी की मांग की है.

Kisan India
नोएडा | Published: 2 Mar, 2026 | 11:30 PM

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में 2025-26 के धान खरीद सीजन के खत्म होने के करीब चार महीने बाद भी जिले की अनाज मंडियों से धान उठाने वाले ट्रांसपोर्टरों को उनका भुगतान नहीं मिला है. इससे ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वजह यह है कि खरीद एजेंसियों के इंस्पेक्टर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनके बिलों का सत्यापन और मंजूरी अटकी हुई है. इस सीजन में कथित गड़बड़ियों के मामले में छह एफआईआर दर्ज होने के बाद कुछ इंस्पेक्टर गिरफ्तार हैं या ड्यूटी पर नहीं हैं, जिससे परिवहन राउंड की जांच प्रक्रिया रुक गई है. ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इंस्पेक्टर की अनिवार्य जांच और क्लियरेंस के बिना उनके भुगतान जारी नहीं हो सकते. इसी समस्या को लेकर ट्रांसपोर्टरों और मजदूर ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक से मिलकर जल्द समाधान की मांग की है.

ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि खरीफ 2025-26 सीजन के दौरान मंडी लेबर कॉन्ट्रैक्टर/मंडी ट्रांसपोर्टर कॉन्ट्रैक्टर (MLC/MTC) सिस्टम के तहत धान की उठान और ढुलाई  का काम जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC), मंडी समितियों और अन्य खरीद एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार किया गया था. उनके मुताबिक, पूरा काम सही तरीके से और संतोषजनक ढंग से पूरा किया गया.

भुगतान के दावे प्रोसेस नहीं हो पा रहे हैं

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रांसपोर्टर ने कहा कि लगभग चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन खरीद एजेंसियों के इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण उनके भुगतान के दावे प्रोसेस नहीं हो पा रहे हैं. धान खरीद में गड़बड़ियों  को लेकर दर्ज एफआईआर के चलते कुछ इंस्पेक्टर गिरफ्तार हैं या फरार चल रहे हैं, जिससे भुगतान अटका हुआ है. उन्होंने कहा कि जब यह मुद्दा डीएफएससी के सामने उठाया गया, तो अधिकारियों ने कहा कि भुगतान तभी जारी होगा जब जीपीएस ट्रैकर और ई-खरीद हरियाणा पोर्टल के जरिए सत्यापन पूरा हो जाएगा, जैसा कि निदेशालय के निर्देश हैं. लेकिन ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि जीपीएस सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ियां आ रही हैं, जिससे गाड़ियों के चक्कर (ट्रिप) का सही सत्यापन नहीं हो पा रहा.

जीपीएस डेटा उपलब्ध नहीं है

उनका कहना है कि कई मामलों में जीपीएस डिवाइस पहले से लगी और सक्रिय होने के बावजूद सिस्टम ‘इस ट्रिप के लिए जीपीएस डेटा उपलब्ध नहीं है’ दिखा रहा है. साथ ही दूरी के आंकड़ों में भी गड़बड़ी है. कुछ वाहनों में शून्य किलोमीटर दर्ज हो रहे हैं, तो कहीं 50 से 100 किलोमीटर दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविक दूरी अलग है ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि दूरी की गणना मंडियों और चावल मिलों के लैटिट्यूड और लॉन्गिट्यूड कोऑर्डिनेट्स से की जा रही है, जिससे आंकड़े सही नहीं आ रहे हैं.

जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम की तकनीकी खामियों को दूर किया जाए

उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन टूल्स जैसे गूगल मैप्स सबसे छोटा रास्ता दिखाते हैं, जो भारी ट्रकों के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए दूरी में और गलतिया हो रही हैं.प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से मांग की कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम की तकनीकी खामियों  को दूर किया जाए और मंडी इंस्पेक्टर द्वारा जारी गेट पास को परिवहन का वैध प्रमाण माना जाए. साथ ही, उन्होंने जिला स्तर पर DFSC के तहत एक समिति बनाने की भी मांग की, जो वास्तविक दूरी की जांच करे और विवाद सुलझाए. ट्रांसपोर्टरों ने इंस्पेक्टरों की तुरंत नियुक्ति और लंबित बिलों की जल्द मंजूरी की अपील की, ताकि जिले में धान की ढुलाई सुचारू रूप से हो सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 2 Mar, 2026 | 11:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद