काली हो गई है धान की बाली तो समझ लें फैल रहा है ये रोग, ऐसे बचाएं फसल

देशभर में धान की फसल कटाई के लिए तैयार हो चुकी है. ये मौसम धान कटाई के लिए बेहद ही संवेदनशील है क्योंकि इस मौसम में पौधों में बालियां भी आ चुकी हैं और साथ ही कई तरह के कीट और रोग भी. इन दिनों धान की फसल पर ऐसे खतरनाक रोग का हमला हो रहा है जिसके कारण खेत काले पड़ रहे हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 7 Oct, 2025 | 01:43 PM

Paddy Crop Disease: अगर आप धान किसान हैं तो ये समय आपके लिए बेहद ही संवेदनशील है. इस मौसम में धान की फसल को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि इस समय पौधों पर बालियां आने का समय होता है. इस मौसम में धान की बालियों पर अगर काले या हरे रंग के गोल फफूंद जैसे दाने दिखने लगें तो समझ लें कि फसल पर फाल्स स्मट रोग का हमला हुआ है. ये रोग धीरे-धीरे पूरे खेत में फैल सकता है और उपज को 30 से 40 फीसदी तक घटा सकता है. बालियां आने के समय पर इस रोग का संक्रमण होना किसानों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में जरूरी है किसान समय रहते इन रोग की पहचान कर बचाव के उपाय कर लें.

क्या है फाल्स स्मट रोग

फाल्स स्मट (False Smut) एक फफूंदजनित रोग है जो कि Ustilaginoidea virens नामक फफूंद के कारण धान की फसल में फैलता है. ये रोग सीधे धान की बालियों पर हमला करता है और दानों की जगह पर हरे या काले रंग के गोल आकार के फफूंद जैसे धब्बे बना देता है. रोग जब खेत में बढ़ने लगता है तो फसल चौपट होने लगती है. इस कारण से फसल से होने वाली पैदावार पर बुरा असर पड़ता है, जिससे किसानों को उनकी उपज की अच्छी कीमत नहीं मिल पाती है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है.

Paddy Farming

धान की बालियों में फाल्स स्मट रोग का प्रभाव (Photo Credit- Canva)

इन कारणों से फैलता है रोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों मौसम में बदलाव और नमी आ जाने के कारण धान की फसल में कीटों और रोगों का संक्रमण होना आम बात है. धान की फसल में फाल्स स्मट रोग का संक्रमण तब होता है जब तापमान ज्यादा हो और मौसम में नमी की मात्रा भी ज्यादा हो. लगातार बारिश या खेत में जलभराव के कारण भी फसल पर इस रोग का प्रभाव देखने को मिलता है. इसके अलावा अगर धान के पौधों की रोपाई करते समय उचित दूरी नहीं रखी गई है या फिर खाद के रूप में नाइट्रोजन का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है तो भी इस रोग का संक्रमण हो सकता है.

इस तरह करें रोग से बचाव

धान की फसल को फाल्स स्मट रोग से बचाने के लिए जरूरी है कि बुवाई से पहले आप बीजों का कार्बेन्डाजिम या ट्राइकोडर्मा जैसी फफूंदनाशक दवाओं से उपचार करें. साथ ही मिट्टी में यूरिया की ज्यादा मात्रा मिलाने से बचें और जब पौधों पर 80 फीसदी तक बालियां निकलने लगें तब 1 मिलीलीटर प्रोपिकोनाजोल या हेक्साकोनाजोल दवा को प्रति लीटर पानी में घोलकर फसल पर इसका छिड़काव करें. किसानों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें खेत में इस रोग के शुरुआती लक्षण नजर आएं तो वे सबसे पहले संक्रमित पौधों को हटाकर अलग कर दें ताकि रोग पूरे खेत में न फैले. इसके अलावा अपने खेत में बार-बार धान की ही फसल लगाने से बचें. कभी-कभी खेत में मक्का, गेहूं या फिर दलहन फसल को भी लगाएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cm Bhajanlal Sharma Statement On Farmers Creates Ruckus Leaders Call It Insult Apologize Or Agitation Intensify

CM भजनलाल शर्मा के किसानों पर बयान से बवाल… नेताओं ने कहा अपमान, माफी मांगो वरना आंदोलन होगा तेज

Rashtriya Krashi Mela Last Day Events Witness By 4000 Farmers Nitin Gadkari And Shivraj Singh To Share Key Principles With Farmers In National Agriculture Manthan

राष्ट्रीय कृषि मंथन में जुटेंगे देशभर के 4 हजार किसान, किसानों को मूल मंत्र देंगे नितिन गड़करी और शिवराज सिंह   

Cm Mohan Big Gift To Farmers Wheat Procurement Begins At 61 Centers Msp Plus Bonus Boost Earnings

CM मोहन की किसानों को बड़ी सौगात.. 61 केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू, MSP के साथ बोनस से बढ़ेगी कमाई

Under Pm Surya Ghar Yojana Rooftops Become Source Income Electricity Bills Halved And Thousands Rupees Saved Every Month

PM सूर्य घर योजना से छत बनेगी कमाई का जरिया, बिजली बिल होगा आधा और हर महीने बचेंगे हजारों रुपये

Shivraj Singh Launched Soil Mobile App For Scientific Farming And Announce To Establish Custom Hiring Centers And Agriculture Machine Banks

वैज्ञानिक खेती के लिए सॉइल मोबाइल ऐप लॉन्च, कस्टम हायरिंग सेंटर और मशीन बैंक बनाने की घोषणा

Shivraj Singh Told Kisan India Government Will Conserve Traditional Seeds And Announced Establishment Of Seed Villages Across Country

शिवराज सिंह ने किसान इंडिया को बताया- पारंपरिक बीजों का संरक्षण करेगी सरकार, बीज ग्राम बनाने का ऐलान