भीषण गर्मी से खराब हो सकती हैं फसलें, किसान इन उपायों से करें बचाव

गर्मियों में केवल सिंचाई करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि सही समय और सही अंतराल पर सिंचाई करना जरूरी है. इसलिए इन दिनों किसान इस बात का खास ध्यान रखें कि खेत बहुत ज्यादा समय तक सूखे न रहें. फसल की जरूरत के हिसाब से हर 2 से 5 दिन पर सिंचाई करें.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 18 May, 2025 | 10:52 AM

गर्मी का मौसम आते ही किसानों की चिंता बढ़ जाती है. कारण है भीषण गर्मी में फसलों का खराब हो जाना. तेज चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के चलते पानी की कमी से फसलों पर बुरा असर पड़ने लगचा है. पानी की कमी से फसलों की जड़ें सूखने लगती है. ऐसे में किसानों के लिए खेतों की सही देखभाल और समय पर सिंचाई करना बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि गर्मी के दिनों में कम सिंचाई या नियमित सिंचाई न करने से फसलों को भारी नुकसान हो जाता है. फसलों के खराब होने से किसानों को आर्थिक मार का भी सामना करना पड़ता है. खबर में आगे हम ऐसे ही कुछ उपायों पर बात करेंगे जिनकी मदद से किसान भीषण गर्मी में भी फसलों को नुकसान से बचा सकेंगे.

गर्मी में सिंचाई पर दें ध्यान

किसानों के लिए यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि गर्मी के दिनों में फसलों में पानी की कमी न हो. इसके लिए किसानों को फसलों की सिंचाई पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे.

नियमित अंतराल पर करें सिंचाई

गर्मियों में केवल सिंचाई करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि सही समय और सही अंतराल पर सिंचाई करना जरूरी है. इसलिए इन दिनों किसान इस बात का खास ध्यान रखें कि खेत बहुत ज्यादा समय तक सूखे न रहें. फसल की जरूरत के हिसाब से हर 2 से 5 दिन पर सिंचाई करें.

ड्रिप या स्प्रिंलकर तकनीक का करें इस्तेमाल

गर्मी के दिनों में सिंचाई के लिए किसान ड्रिप इरिगेशन या स्प्रिंकलर तकनीक को अपना सकते हैं.इस आधुनिक सिंचाई तकनीक से पानी की बचत होती है और फसलों को जड़ों तक सही मात्रा में पानी मिलता है. इसके साथ ही इस तकनीक की मदद से कीट और रोग नियंत्रण में मदद मिलती है.

सुबह या शाम ही करें सिंचाई

गर्मी के दिनों में सुबह या शाम के समय ही सिंचाई करनी चाहिए. ये समय गर्मी में सिंचाई के लिए बेस्ट होता है.क्योंकि दोपहर में तेज धूप होने के कारण पानी जल्दी सूख जाता है , जिससे फसलों को पर्याप्त समय तक पानी नहीं मिल पाता है. इसलिए सुबह 6 से 9 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच सिंचाई करें.

नमी के लिए मल्चिंग तकनीक का इस्तेमाल करें

किसान गर्मी में मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए खेतों में मल्चिंग तकनीक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये गर्मी में फसलों के लिए काफी लाभकारी होता है. इसके लिए खेतों में गीली घास, भूसी, पत्तियां आदि को बिछा दें, जिससे मिट्टी जल्दी सूखे नहीं और नमी लंबे समय तक बनी रहे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई