खाद-बीज विक्रेताओं का देशव्यापी आंदोलन, यूपी के 75 जिलों में दुकानें बंद.. महाराष्ट्र में धरना जारी

Fertilizer and Seed Dealers Nationwide Protest : कृषि इनपुट विक्रेताओं ने देशभर में आंदोलन किया है और राज्य सरकारों से उनपर लगाए जा रहे मुकदमों समेत कार्रवाई को उत्पीड़न बताते हुए तत्काल रोकने की मांग की है. एसोसिएशन ने व्यापक आंदोलन का अल्टीमेट दिया है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 27 Apr, 2026 | 03:19 PM

Agro Input Dealers Prtotest : देशभर में खाद-बीज और कीटनाशक समेत कृषि इनपुट प्रोडक्ट की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने आज आंदोलन किया है. उत्तर प्रदेश में सभी 75 जिलों में विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर रखी हैं. वहीं, महाराष्ट्र में अनिश्चिकालीन धरना शुरू हो गया है. एग्रो इनपुट डीलर एसोसियेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने किसान इंडिया’ को बताया कि व्यापारी बंधु काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा.

उत्तर प्रदेश के खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी की. दुकानें बंद रहने से किसानों को कृषि इनपुट के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एग्रो इनपुट डीलर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी अधिकारियों की मनमानी के विरोध में आज कानपुर जिले में पैदल मार्च निकाला गया है. व्यापारी बंधु काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा.

कृषि व्यापारियों का उत्पीड़न के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कृषि व्यापारियों ने सोमवार को अपनी खाद-बीज की दुकानें बंद करके धरना-प्रदर्शन किया. एग्रो इनपुट डीलर एसोसियेशन ने प्रदेश में कृषि व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है. एसोसियेशन ने कानपुर डीएम को समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जिले की सभी कृषि दुकानें सोमवार को बंद रहीं. व्यापारियों ने एकजुटता से अपनी मांगों को लेकर धरना दिया.

कंपनियों की बजाय व्यापारियों पर मुकदमों पर नाराजगी

हम सभी व्यापारी खाद के साथ हो रही टैगिंग से बहुत परेशान हैं और ना चाहकर भी मजबूरन खाद के साथ अन्य उत्पाद खरीदने पड़ते हैं. हम इस पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. खाद और कीटनाशक बनाने वाली कंपनियां डीलरों पर अनावश्यक उत्पाद खरीदने का दबाव बनाती हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकारी अधिकारी सैंपल जांच के दौरान व्यापारियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराते हैं, जबकि कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे.

डीलर्स का मार्जन बढ़े और सप्लाई सीधे रिटेल गोदामों में हो

उन्होंने बताया कि डीलरों की मांग है कि खाद-कीटनाशकों पर डीलरों का मार्जिन बढ़ाकर 8 फीसदी किया जाए. किसी उत्पाद का सैंपल फेल हो तो कानूनी कार्रवाई सीधे कंपनी पर होनी चाहिए. खाद की सप्लाई सीधे रिटेल गोदामों तक की जाए. बीज साथी पोर्टल की जटिलताओं को केवल कंपनियों तक ही सीमित रखा जाए. व्यापारियों की सरकार से मांग है कि वे कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाएं.

महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

अतुल त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में प्रदर्शन और बंदी रखी गई है. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अनिश्चितकाली धरना शुरू कर दिया गया है. प्रशासन को कुछ वक्त दिया गया है अगर मांगें नहीं मानी गईं तो उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Apr, 2026 | 03:16 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़