ठंड में मशरूम उगाना है मुनाफे का सौदा, लेकिन इन जरूरी बातों की अनदेखी पड़ेगी भारी

Mushroom Temperature Control : सर्दियों में मशरूम की खेती जितनी आसान दिखती है, उतनी ही जोखिम भरी भी हो सकती है. तापमान और नमी का संतुलन बिगड़ते ही बैग गलने लगते हैं और पूरी फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. सही देखभाल और समय पर सतर्कता से इस नुकसान से बचा जा सकता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 19 Dec, 2025 | 10:21 PM

Mushroom Farming : सर्दियों का मौसम जहां कई फसलों के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं मशरूम उत्पादन करने वाले किसानों के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा सतर्कता मांगता है. थोड़ी सी लापरवाही पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है. ठंड के दिनों में तापमान और नमी का संतुलन बिगड़ते ही मशरूम के बैग गलने लगते हैं, जिससे पूरी फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि सर्दियों में मशरूम फार्मिंग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

कम जगह, कम खर्च, लेकिन सर्दियों में ज्यादा जोखिम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशरूम की खेती  की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए खेत या ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. एक अंधेरे कमरे में बैग लगाकर आसानी से उत्पादन किया जा सकता है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में किसान इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. लेकिन सर्दियों में यही आसान खेती थोड़ी सी गलती के कारण नुकसानदायक बन सकती है. ठंड बढ़ते ही बैग में नमी ज्यादा जमा होने लगती है, जिससे गलन की समस्या शुरू हो जाती है.

सर्दियों में मशरूम के लिए सही तापमान क्यों जरूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में मशरूम उत्पादन  के लिए कमरे का तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना सबसे उपयुक्त माना जाता है. अगर तापमान इससे नीचे चला जाए तो बैग के अंदर नमी बढ़ने लगती है और बीज गलने लगता है. इससे बचने के लिए किसानों को कमरे में थर्मामीटर लगाकर लगातार तापमान पर नजर रखनी चाहिए. जरूरत पड़ने पर कमरे को हल्का गर्म रखने के लिए सुरक्षित हीटर, बल्ब या अन्य साधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

नमी और हवा का संतुलन बिगड़ा तो बढ़ेगा नुकसान

सिर्फ तापमान ही नहीं, बल्कि कमरे की नमी भी मशरूम की सेहत  के लिए बेहद जरूरी होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमरे में नमी 80 से 85 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए. अगर नमी ज्यादा हो जाए तो बैग पर पानी की बूंदें जमने लगती हैं, जिससे गलन तेजी से फैलती है. वहीं अगर कमरे को पूरी तरह बंद रखा जाए तो अंदर की हवा खराब हो जाती है. इसलिए सर्दियों में भी हल्का  वेंटिलेशन जरूरी है, लेकिन ध्यान रहे कि ठंडी हवा सीधे बैग पर न लगे.

खराब बैग को तुरंत हटाना ही बचाव का सबसे आसान तरीका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मशरूम की अलग-अलग किस्मों की खेती की विधि भी अलग होती है, इसलिए शुरुआत से पहले सही जानकारी लेना जरूरी है. सबसे अहम बात यह है कि अगर किसी एक बैग में गलन शुरू हो जाए तो वह जल्दी ही आसपास के बैग को भी खराब कर सकता है. ऐसे में जैसे ही बदबू, रंग बदलना या ज्यादा गीलापन दिखे, उस बैग को तुरंत कमरे से बाहर निकाल देना चाहिए. समय पर उठाया गया यह छोटा कदम पूरी फसल  को बचा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 19 Dec, 2025 | 10:21 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Dairy Farming Tips Season Change Animal Disease Prevention Cattle Care Milk Production

मौसम बदलते ही बीमार पड़ रहे दुधारू पशु? एक्सपर्ट ने बताए बचाव के 6 जबरदस्त तरीके, नहीं होगा दूध का नुकसान!

Animal Feed Mistakes Dairy Farming Tips Clean Fodder Healthy Livestock Milk Production

पशुओं को ये 3 चीजें खिला रहे हैं तो हो जाएं सावधान! दूध कम और बीमारी ज्यादा, जानें सही आहार का राज

Pm Modi Makes Major Announcement Jewar Airport 29000 Crore Project Approved Farmers Also Benefit

जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 29 हजार करोड़ प्रोजेक्ट को मंजूरी.. किसानों को भी मिलेगा फायदा

Kejriwal Attacks Delay In Crop Insurance Payments Says Bjp Promise Of Rs 10000 Crore Completely Missing

फसल बीमा भुगतान में देरी पर केजरीवाल का हमला, बोले- भाजपा का 10 हजार करोड़ का वादा पूरी तरह गायब

An Easy Way Protect Animals From Foot And Mouth Disease This Village Recipe Provide Relief And Increase Milk Production

मुंहपका-खुरपका से पशुओं को बचाने का आसान तरीका, गांव के देसी नुस्खे से मिलेगा राहत और बढ़ेगा दूध

Falling Potato Prices Devastated Farmers Leading Rise In Suicides In Bengal And Uttar Pradesh And Demands For Msp Intensify

आलू के गिरते दाम से टूटे किसान, बंगाल और यूपी में आत्महत्या के मामले बढ़े.. MSP की मांग तेज