गेहूं खरीदी शुरू पर मंडियों में नहीं हो रही उपज की आवक, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी.. न करें ये काम

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अंबाला और कुरुक्षेत्र  के मुलाना, बरारा और शाहाबाद ग्रेन मार्केट का दौरा किया, ताकि खरीदी सीजन की तैयारी का जायजा लिया जा सके. उन्होंने मुलाना में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसानों और कमिशन एजेंटों को किसी तरह की परेशानी न हो.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 4 Apr, 2026 | 02:26 PM

Haryana News: हरियाणा में भले ही 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो गई हो, लेकिन मंडियों में उपज की आवक अभी बहुत कम है. ऐसे में गेहूं खरीदी पर प्रभावित हो रही है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से गेहूं की कटाई में देरी हो रही है. इसके चलते मंडियों में गेहूं की आवक धीमी है. जैसे-जैसे मौसम गर्म होगा, मंडी में आने वाले किसानों की संख्या में इजाफा होगा. हालांकि, गेहूं में नमी ज्यादा होने के चलते भी किसान मंडी नहीं आ रहे हैं. वहीं, कृषि अधिकारियों ने किसानों को अभी गेहूं की कटाई नहीं करने की सलाह दी है.

एमएसपी कमेटी के सदस्य और भारतीय किसान यूनियन (मान) के पूर्व हरियाणा अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा कि मार्च महीने से हर हफ्ते हरियाणा में बारिश हो रही है. इससे खेतों में कीचड़ हो गया है और फसल में भी नमी बढ़ गई है. ऐसे में किसान गेहूं की कटाई  करने से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मौसम गर्म होगा गेहूं कटाई रफ्तार पकड़ेगी. उन्होंने कहा कि 12 फीसदी से ज्यादा नमी होने पर उपज की खरीदी नहीं होती है. इसके चलते भी किसान जल्दबाजी में गेहूं की कटाई नहीं कर रहे हैं. क्योंकि कई मंडियों में गेहूं में तय मात्रा से अधिक नमी होने के चलते गेहूं नहीं खरीदा गया है. ऐसे में किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है.

फसल में नमी 14 से 16 फीसदी के बीच

जानकारी के अनुसार, अंबाला कैंटोनमेंट ग्रेन मार्केट  में सिर्फ करीब 520 क्विंटल गेहूं पहुंचा है, लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण अभी तक बेचा नहीं जा सका. अंबाला कैंटोनमेंट ग्रेन मार्केट के सचिव नीरज भारद्वाज ने द ट्रिब्यून से कहा कि फसल में नमी 14 से 16 फीसदी के बीच थी, इसी वजह से स्टॉक अभी तक नहीं बिक सका. आवक धीमी रही है, लेकिन 10 अप्रैल के आसपास बड़ी मात्रा में गेहूं बाजार में आने की उम्मीद है.

अंबाला सिटी ग्रेन मार्केट में कितनी है गेहूं की आवक

इसी तरह, अंबाला सिटी ग्रेन मार्केट के सचिव दलेल सिंह ने कहा कि लगभग 1,620 क्विंटल गेहूं आया था. शाम को हुई बारिश और अगले दिन के लिए अलर्ट के कारण अगले दो दिन बड़ी आवक की संभावना नहीं है. अब तक सरकारी खरीद एजेंसियों ने ग्रेन मार्केट से करीब 1,239 मीट्रिक टन गेहूं खरीद लिया है. वहीं, अंबाला के उपनिदेशक कृषि डॉ. जसविंदर सैनी ने किसानों से कहा कि वे मौसम ठीक होने तक कटाई का इंतजार करें. उन्होंने कहा कि हल्की बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर ओले पड़ें तो तैयार फसल को नुकसान हो सकता है. उनका अनुमान है कि जिले में कटाई का काम 7 से 20 अप्रैल के बीच अपने चरम पर होगा.

क्या बोले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अंबाला और कुरुक्षेत्र  के मुलाना, बरारा और शाहाबाद ग्रेन मार्केट का दौरा किया, ताकि खरीदी सीजन की तैयारी का जायजा लिया जा सके. उन्होंने मुलाना में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसानों और कमिशन एजेंटों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि समय पर अनाज उठाने का पूरा ध्यान रखा जाएगा और प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Apr, 2026 | 02:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़