रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों और कृषि यंत्र संचालकों को निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि बिना स्ट्रॉ रीपर के कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की कटाई नहीं होगी. स्ट्रॉ रीपर से पराली का झंझट खत्म हो जाता है. लेकिन, बड़ी संख्या में किसान बिना स्ट्रॉ रीपर के फसल कटाई करा लेते या कंबाइन हार्वेस्टर संचालक ऐसा कर देते हैं. ऐसी स्थिति पाए जाने पर एफआईआर के साथ ही 15 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
पराली प्रबंधन और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद उज्जैन, सतना, भोपाल समेत अन्य जिलों में जिलाधिकारियों के नेतृत्व में किसानों और कंबाइन हार्वेस्टर मशीन संचालकों को जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में उज्जैन नरवाई प्रबंधन (पराली प्रबंधन) के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई.
उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों को कलेक्टर ने दिए निर्देश
रबी सीजन में गेहूं फसल की कटाई के बाद नरवाई ना जलाने के लिए उचित नरवाई प्रबंधन के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशन में विकासखंड उज्जैन में एसडीएम कृतिका भीमावत की अध्यक्षता में उज्जैन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी हार्वेस्टर संचालकों, ऑपरेटर की बैठक जनपद पंचायत के सभा कक्ष में हुई. हार्वेस्टर संचालकों को नरवाई प्रबंधन के लिए शासन की कार्य योजना से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया और उन्हें बिना स्ट्रा रीपर के गेहूं ना काटने की चेतावनी दी गई.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
हार्वेस्टर संचालकों और किसानों को चेतावनी दी
हार्वेस्टर संचालकों को बताया गया कि हार्वेस्टर मशीन के साथ स्ट्रा रीपर अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाय, साथ ही सचेत किया गया कि बगैर स्ट्रा रीपर के गेहूं कटाई करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सहित कडी दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है. हार्वेस्टर संचालकों ने कहा कि उनके द्वारा अपने स्तर से भी किसानों को बताया जाएगा की नरवाई ना जलाएं इससे पर्यावरण के साथ-साथ जमीन का भी नुकसान हो रहा है.