बाढ़ और सूखे इलाकों के किसान धान की इस किस्म की करें खेती, कम लागत में मिलेगी बंपर उपज

बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों के लिए धान की किस्म स्वर्णा-सब 1 बहुत ही बहेतर रहेगी. यह किस्म 15 दिनों तक पानी में डूबे रहने के बाद भी खराब नहीं होती है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 30 May, 2025 | 04:31 PM

अगले महीने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित लगभग पूरे देश में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी. लेकिन बिहार सहित कई राज्यों में किसानों को मॉनसून के दौरान जहां बाढ़ से जूझना पड़ता है, तो वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है. इससे फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है. क्योंकि बिहार में कई ऐसे जिले हैं, जहां हर साल बाढ़ आती है और धान की फसल कई दिनों तक पानी में डूबे रहने के कारण खराब हो जाती है. वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका बारिश में भी सूखा रह जाता है. इससे भी किसानों को नुकसान होता है. लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है.

दरअसल, आज हम धान की कुछ ऐसी किस्मों के बारे में बात करने जा रही हैं, जिसकी खेती बाढ़ग्रस्त इलाके और बंजर जमीन पर भी की जा सकती है. यानी बाढ़ प्रभावित इलाके के किसान अगर इस खास किस्म की खेती करते हैं, तो पानी में कई दिनों तक पानी ने डूबे रहने के बावजूद भी फसल को नुकसान नहीं होगा. वहीं, बुंदेलखंड के किसान भी धान की खेती आसानी कर सकते हैं, क्योंकि इन किस्मों का बहुत ही कम पानी की जरूरत पड़ती है.

प्रति हेक्टेयर इतनी है उपज

कृषि एक्सपर्ट की माने तो बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों के लिए धान की किस्म स्वर्णा-सब 1 बहुत ही बहेतर रहेगी. यह किस्म 15 दिनों तक पानी में डूबे रहने के बाद भी खराब नहीं होती है. अगर बिहार जैसे बाढ़ प्राभित राज्य के किसान इसकी खेती करते हैं, तो उन्हें नुकसान की संभावना न के बराबर रहेगा. अगर स्वर्णा-सब 1 की खासियत के बारे में बात करें, तो इसके चावल के दाने मोटे और छोटे होते हैं.  इसकी पैदावार करीब 55 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है.

20 फीसदी पानी की होगी बचत

जिन इलाकों में पानी की कमी है यानी मॉनसून के दौरान भी अच्छी बारिश नहीं होती है, वहां के किसान पुसा डीएसटी चावल 1 किस्म की खेती कर सकते हैं. इस किस्म की बहुत ही कम सिंचाई की जरूरत पड़ती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी लवणीय मिट्टी भी खेती की जा सकती है. यह कठिन परिस्थिति में 20 फीसदी तक पैदावार बढ़ाने में सक्षम है.

120 दिनों में तैयार हो जाएगी फसल

वहीं, जिन इलाको में बारिश समान रूप से नहीं होती है, वहां के किसानों के लिए सीआर धान 108 बेहतरीन विकल्प है. यह किस्म करीब 112 दिनों में तैयार हो जाती है. साथ ही इसकी पैदावार भी अच्छी होती है. साथ ही जो राज्य सिंचाई के लिए ट्यूवबेल पर निर्भर है, वहां के किसानों को पूसा बासमती 1509 की खेती करनी चाहिए. इस किस्म को बहुत ही कम सिंचाई की जरूरत पड़ती है. इसकी खेती में 33 फीसदी तक पानी की बचत होती है. साथ ही 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 May, 2025 | 03:54 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Imd Weather Alert Heavy Rain Thunderstorm 70kmph Winds India Delhi Up Bihar States Forecast March 2026

हो जाएं सावधान: 11 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Agriculture News Live Updates 24th March 2026 Monday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE बुदनी में कृषि नवाचारों का महाकुंभ शुरू, राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026 में आज किसानों से बात करेंगे कृषि मंत्री

Government Fix Bt Cotton Seed Prices Before Kharif Season Begins

खरीफ सीजन शुरू होने से पहले बीटी कपास बीज के दाम तय करेगी सरकार, MRP बढ़ने की है बहुत कम उम्मीद

Chaitra Navratri 2026 Day 6 Maa Katyayni Significance Puja Vidhi

Chaitra Navratri: नवरात्रि के छठे दिन इस तरह करें मां कात्यायनी की पूजा, पूरी होगी मन की हर इच्छा!

Tips For Farmers Green Manure Benefits For Soil Health Low Cost High Yield

सिर्फ 2-3 सीजन में बदलेगी मिट्टी की किस्मत! जानें ग्रीन मैन्योर से कम लागत में बंपर पैदावार का सीक्रेट

Government Alert On West Asia Tensions Pm Modi Says Lok Sabha There No Shortage Fertilizers Farmers

West Asia तनाव पर सरकार अलर्ट, लोकसभा में पीएम मोदी बोले किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होगी