गर्मियों में भी खिलेंगे गुलाब, आसान गार्डनिंग टिप्स से मुरझाने से बचाएं और बगीचे को बनाएं खूबसूरत

Rose Plants Care In Summer: गर्मियों की तेज धूप और लू में गुलाब के पौधे जल्दी मुरझा जाते हैं, लेकिन सही देखभाल से इन्हें बचाया जा सकता है. समय पर पानी देना, हल्की छाया, मल्चिंग और संतुलित खाद जैसे आसान उपाय अपनाकर पौधों को हरा-भरा और फूलों से भरा रखा जा सकता है, जिससे बगीचे की सुंदरता बनी रहती है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 22 Mar, 2026 | 10:34 AM

Summer Gardening: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और गर्म हवाएं हरियाली की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती हैं. खासकर गुलाब जैसे नाजुक पौधे जल्दी मुरझा जाते हैं और फूल खिलने से पहले ही सूखने लगते हैं. लेकिन अगर थोड़ी समझदारी और सही देखभाल की जाए, तो गर्मियों में भी आपका बगीचा गुलाब के खूबसूरत फूलों से महक सकता है. छत्तीसगढ़ सरकार में उद्यान विभाग के कृषि वैज्ञानिक एफ.आर कोसरिया के मुताबिक कुछ आसान उपाय अपनाकर गुलाब के पौधों को पूरी गर्मी में भी स्वस्थ और खिला-खिला रखा जा सकता है.

समय पर पानी देना ही सबसे बड़ा इलाज

छत्तीसगढ़ सरकार में उद्यान विभाग के कृषि वैज्ञानिक एफ.आर कोसरिया के अनुसारगर्मियों में पौधों  के लिए पानी सबसे जरूरी होता है, लेकिन इसे सही समय पर देना ज्यादा जरूरी है. सुबह जल्दी या शाम को पानी देना सबसे बेहतर माना जाता है. इस समय तापमान कम होता है और पानी जल्दी सूखता नहीं, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहती है. ध्यान रखें कि मिट्टी पूरी तरह सूखने न पाए, लेकिन ज्यादा पानी भी नुकसान कर सकता है. ज्यादा पानी से जड़ों में सड़न हो सकती है. इसलिए जरूरत के हिसाब से ही पानी दें. सही मात्रा और सही समय का पानी ही गुलाब को मुरझाने से बचाता है.

Rose Care, Summer Gardening, Plant Protection, Organic Fertilizer, Mulching Tips

गुलाब के पौधों को गर्मी में सुरक्षित रखने के टिप्स.

तेज धूप से बचाना भी जरूरी

गर्मियों की दोपहर की धूप बहुत तेज होती है, जो गुलाब के पौधों  को कमजोर कर देती है. इससे पौधे मुरझाने लगते हैं और फूल गिरने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि पौधों को सीधी धूप से बचाया जाए. अगर पौधे गमले में हैं, तो उन्हें दोपहर के समय किसी छायादार जगह पर रख सकते हैं. वहीं अगर पौधे जमीन में लगे हैं, तो उनके ऊपर हल्का कपड़ा या शेड लगाकर छाया बनाई जा सकती है. इससे पौधे गर्मी के असर से बचे रहते हैं और उनका विकास सही तरीके से होता है.

मल्चिंग से मिट्टी रहेगी ठंडी और नम

गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, जिससे पौधों को नुकसान  होता है. इस समस्या से बचने के लिए मल्चिंग बहुत काम आती है. इसके तहत मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, घास या नारियल के छिलके डाल दिए जाते हैं. इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और जड़ों को ज्यादा गर्मी नहीं लगती. साथ ही पौधे मजबूत रहते हैं और फूल भी ज्यादा खिलते हैं. यह एक आसान और सस्ता तरीका है, जो हर बागवानी करने वाला अपना सकता है.

Rose Care, Summer Gardening, Plant Protection, Organic Fertilizer, Mulching Tips, Garden Care

गर्मियों में भी खिलते रहें गुलाब.

सही खाद और समय-समय पर कटाई जरूरी

गुलाब के अच्छे  विकास के लिए पोषण भी जरूरी होता है. गर्मियों में हल्की जैविक खाद जैसे वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की सड़ी खाद का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है. लेकिन ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा खाद न डालें, वरना पौधों को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा पौधों की सूखी पत्तियां और खराब टहनियों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए. इससे पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों और फूलों को उगाने में लगती है. अगर इन आसान उपायों को अपनाया जाए, तो तेज गर्मी के बावजूद भी गुलाब के पौधे लंबे समय तक हरे-भरे रहेंगे और आपका बगीचा हमेशा खूबसूरत और रंगीन बना रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Mar, 2026 | 10:30 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़