डेयरी खोलने का सुनहरा मौका.. सरकार दे रही 50 लाख तक लोन, साथ में 35 फीसदी सब्सिडी भी

डेयरी व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं और किसानों के लिए सरकार बड़ी मदद दे रही है. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 50 लाख रुपये तक लोन और 35 फीसदी तक सब्सिडी मिल रही है. इस योजना से लोग आसानी से डेयरी खोलकर रोजगार शुरू कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 19 Apr, 2026 | 02:33 PM

PMEGP Scheme: अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और डेयरी खोलने का सपना देख रहे हैं, तो अब पैसों की चिंता छोड़ दीजिए. केंद्र सरकार की एक खास योजना के जरिए आपको 50 लाख रुपये तक का लोन और 35 फीसदी तक की सब्सिडी मिल सकती है. यह मौका खासकर युवाओं और किसानों के लिए है, जो कम निवेश में बड़ा काम शुरू करना चाहते हैं और अच्छी कमाई करना चाहते हैं.

डेयरी खोलने के लिए मिलेगा 50 लाख तक लोन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP Scheme) के तहत डेयरी व्यवसाय  शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है. इस योजना का मकसद युवाओं को स्वरोजगार  के लिए प्रोत्साहित करना है. डेयरी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इसमें कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है. इस योजना का फायदा उठाकर आप दूध उत्पादन के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य काम भी शुरू कर सकते हैं.

35 फीसदी तक की सब्सिडी से होगा बड़ा फायदा

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सरकार लोन पर 35 फीसदी तक की सब्सिडी भी देती है. यानी आपको पूरी राशि खुद नहीं चुकानी पड़ेगी. खादी ग्राम उद्योग विभाग के अनुसार, अगर योजना के तहत प्रोजेक्ट सही तरीके से पूरा किया जाता है, तो ये सब्सिडी सीधे लाभ  के रूप में मिलती है. इससे कारोबार शुरू करना और भी आसान हो जाता है और जोखिम कम हो जाता है.

कैसे करें आवेदन, क्या होंगे जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सीधे खादी ग्राम उद्योग विभाग में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है. आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जरूरी होती है, जिसे किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से बनवाना होता है. सभी दस्तावेज पूरे होने पर प्रक्रिया  आसान हो जाती है और लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बढ़ेगी कमाई

डेयरी व्यवसाय आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है. इससे जुड़कर किसान और युवा  न सिर्फ खुद की आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं. दूध, दही, पनीर जैसे उत्पादों की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे इस बिजनेस में लगातार कमाई होती रहती है. सरकार की यह योजना उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जो खुद का काम शुरू करना चाहते हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़