मछली पालन में बड़ा फायदा, तालाब में सही खाद और देखभाल से तेजी से बढ़ेगा उत्पादन.. बढ़ेगी कमाई

मछली पालन में तालाब की सही देखभाल बेहद जरूरी है. हर महीने उर्वरक, गोबर और प्लवक बढ़ाने वाली दवा के इस्तेमाल से पानी की गुणवत्ता बेहतर होती है. इससे मछलियों की ग्रोथ तेजी से होती है और उत्पादन बढ़ता है, जिससे किसानों को ज्यादा मुनाफा मिल सकता है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 28 Mar, 2026 | 07:10 PM

Fish Farming: अगर आप मछली पालन करते हैं या शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. अक्सर देखा जाता है कि तालाब में मछलियों की सही देखभाल न होने से उत्पादन कम हो जाता है और नुकसान उठाना पड़ता है. लेकिन अब आसान तरीकों से तालाब का सही प्रबंधन करके मछली उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. सही समय पर खाद, दवा और देखभाल से तालाब की सेहत सुधरती है और मछलियां तेजी से बढ़ती हैं, जिससे कमाई भी बढ़ती है.

तालाब प्रबंधन से बढ़ेगा मछली उत्पादन

बिहार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अनुसार, मछली पालन  में तालाब का सही प्रबंधन सबसे जरूरी होता है. अगर तालाब की देखभाल सही तरीके से की जाए, तो मछलियों की बढ़त अच्छी होती है और उत्पादन भी बढ़ता है. कई बार किसान सिर्फ मछली छोड़कर भूल जाते हैं, लेकिन नियमित देखभाल न करने से पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है. इसका सीधा असर मछलियों की सेहत पर पड़ता है. इसलिए समय-समय पर तालाब की निगरानी करना जरूरी है.

हर महीने करें उर्वरक और गोबर का छिड़काव

विशेषज्ञों का कहना है कि तालाब में हर महीने उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए. इससे पानी में पोषक तत्व  बढ़ते हैं और मछलियों के लिए अनुकूल माहौल बनता है. इसके साथ ही, मवेशियों के गोबर का भी छिड़काव करना फायदेमंद होता है. गोबर से तालाब में प्राकृतिक खाद मिलती है, जिससे पानी में जीवाणु और प्लवक (छोटे जीव) बढ़ते हैं. यही प्लवक मछलियों का मुख्य भोजन होते हैं. अगर यह प्रक्रिया नियमित रूप से की जाए, तो मछलियों की ग्रोथ तेजी से होती है और उत्पादन अच्छा मिलता है.

15 दिन बाद डालें रासायनिक खाद

तालाब के पानी को संतुलित  रखने के लिए 15 दिन के अंतराल पर रासायनिक खाद का उपयोग करना भी जरूरी है. इससे पानी में पोषण बना रहता है और मछलियों को पर्याप्त भोजन मिलता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि खाद की मात्रा संतुलित होनी चाहिए. ज्यादा खाद डालने से पानी खराब भी हो सकता है. इसलिए हमेशा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही इसका उपयोग करें.

प्लवक बढ़ाने वाली दवा से मिलेगा ज्यादा फायदा

मछलियों के अच्छे विकास  के लिए तालाब में प्लवक का होना बहुत जरूरी है. इसके लिए हर महीने प्लवक बढ़ाने वाली दवा का प्रयोग करना चाहिए. यह दवा पानी में ऐसे सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ाती है, जो मछलियों के लिए भोजन का काम करते हैं. इससे मछलियां तेजी से बढ़ती हैं और उनका वजन भी अच्छा होता है. ऐसे में अगर किसान इन आसान उपायों को अपनाते हैं, तो मछली पालन में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. सही प्रबंधन से न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि मछली पालन एक फायदे का सौदा भी बन सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Mar, 2026 | 07:10 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़