एक तालाब से दुगनी कमाई, जानिए कैसे मिश्रित मछली पालन से किसान बना रहे लाखों का मुनाफा

मिश्रित मछली पालन में एक ही तालाब में कई प्रजातियों की मछलियां पालकर किसान लाखों की कमाई कर रहे हैं. सही तकनीक और देखरेख से सालाना लाखों रुपये तक की आय हो सकती है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 12 Jun, 2025 | 02:32 PM

खेती के साथ अगर आप कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे कम लागत में अच्छी कमाई हो तो मछली पालन एक बेहतरीन विकल्प है. खासतौर पर मिश्रित मछली पालन (Mixed Fish Farming) तकनीक से किसान कम जगह में ज्यादा कमाई कर रहे हैं. इस तकनीक में एक ही तालाब में अलग-अलग प्रजातियों की मछलियां पाली जाती हैं.

एक ही तालाब में कई प्रजातियों की मछलियां

मिश्रित मछली पालन के लिए सबसे जरूरी है सही तालाब का चयन. इस तकनीक में कतला, रोहू, मृगल, विदेशी कार्प और कॉमन कार्प जैसी मछलियों को एक साथ पाला जाता है. तालाब में हर प्रजाति के लिए अलग-अलग जगह बनाई जाती है ताकि सभी मछलियां आराम से बढ़ सकें. इसके लिए लोहे या प्लास्टिक की जाली से तालाब में पार्टिशन किए जाते हैं.

हर मछली को अलग चारा

हर प्रजाति की मछली की खुराक अलग होती है. मछलियों को हाइड्रिला, वेलिसनेरिया, चावल की भूसी, सरसों की खल, बरसीम और मछली चूरा दिया जाता है. इससे मछलियों का विकास तेजी से होता है और उत्पादन भी ज्यादा मिलता है.

बारिश के समय खास सावधानी

बरसात के दिनों में तालाब में पानी की कमी की चिंता नहीं रहती, लेकिन इस समय तेज बारिश से मछलियों को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम पक्का होना चाहिए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि एक प्रजाति की मछली दूसरी के एरिया में न चली जाए.

पानी की क्वालिटी पर पूरा ध्यान

मिश्रित मछली पालन में पानी की क्वालिटी बहुत मायने रखती है. ध्यान दें कि पानी का पीएच 7.5 से 8 के बीच ही होना चाहिए. साथ ही, पानी में क्षारीयता होनी चाहिए ताकि मछलियों की सेहत सही बनी रहे. तालाब में पोषक तत्व बढ़ाने के लिए गाय और बकरी के गोबर का चूरा डालना फायदेमंद होता है.

साल में दो बार उत्पादन, कमाई लाखों में

मिश्रित मछली पालन से किसान साल में दो बार मछलियों की बिक्री कर सकते हैं. अगर आप एक एकड़ जमीन में तालाब बनाते हैं तो हर साल 5 से 8 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. खास बात यह है कि इस बिजनेस में 15-16 साल तक लगातार मुनाफा कमाया जा सकता है. देश-विदेश में मछली की बढ़ती मांग से इसकी मार्केट वैल्यू भी लगातार बढ़ रही है.

कम लागत, ज्यादा मुनाफा

मिश्रित मछली पालन की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा मिलता है. अगर सही देखरेख और तकनीक से किया जाए तो किसान इस बिजनेस से अपनी आमदनी को दोगुना तक कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 12 Jun, 2025 | 02:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!