गोकुल मिशन से बढ़ा दूध उत्पादन, देशी गाय-भैंसों की नस्लों में हो रहा बड़ा सुधार

गोकुल मिशन के तहत देशी गायों और भैंसों की नस्लों में सुधार के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. इससे दूध उत्पादन तेजी से बढ़ा है और करोड़ों किसान लाभान्वित हुए हैं. यह मिशन पशुपालन को लाभकारी और आधुनिक बना रहा है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 21 Sep, 2025 | 05:10 PM

Gokul Mission: भारत एक बार फिर दुग्ध क्रांति की राह पर है और इस बार वजह है केंद्र सरकार का राष्ट्रीय गोकुल मिशन. इस मिशन का मकसद है देशी नस्लों की गाय-भैंसों को संरक्षित करना, उनकी उत्पादकता बढ़ाना और किसानों को ज्यादा आमदनी दिलाना. यह पहल न केवल किसानों के जीवन को बदल रही है, बल्कि भारत को दुनिया में सबसे तेज़ दूध उत्पादन करने वाला देश भी बना रही है.

दूध उत्पादन में हुआ जबरदस्त इजाफा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2014-15 में एक पशु से औसतन सालभर में 1640 किलो दूध मिलता था, जो अब 2023-24 में बढ़कर 2072 किलो हो गया है. ये लगभग 26.34 फीसदी की बढ़ोतरी है. देशी और गैर-वर्णित नस्लों की दुग्ध उत्पादकता भी 927 किलो से बढ़कर 1292 किलो हो गई है, यानी 39.37 फीसदी की बढ़त. भैंसों की बात करें तो, उनका औसत दूध उत्पादन 1880 किलो से बढ़कर 2161 किलो तक पहुंच चुका है. देश का कुल दूध उत्पादन 2014-15 में 146.31 मिलियन टन था, जो 2023-24 में 239.30 मिलियन टन हो गया है- ये 63.55 प्रतिशत की बढ़त है.

गोकुल मिशन के जरिए नस्लों में सुधार

देशी नस्लों जैसे गिर, साहीवाल, थारपारकर, राठी और हरियाणा जैसी गायों के संरक्षण और सुधार पर खास ध्यान दिया जा रहा है. अब तक 4343 हाई जेनेटिक क्वालिटी के सांड तैयार किए जा चुके हैं, जिनसे बेहतर नस्ल का वीर्य लिया जा रहा है. इससे देशी नस्लों की ताकत और उत्पादन दोनों में सुधार हो रहा है.

कृत्रिम गर्भाधान से बढ़ी उम्मीदें

जिन क्षेत्रों में पहले कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) की सुविधा सीमित थी, वहां राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत विशेष अभियान चलाकर इस सेवा का विस्तार किया गया है. अब तक 9.16 करोड़ पशुओं को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जा चुका है और 14.12 करोड़ कृत्रिम गर्भाधान सफलतापूर्वक किए गए हैं. इससे 5.54 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला है. इस तकनीक के जरिए बेहतर आनुवंशिक गुणों वाले पशुओं का जन्म हो रहा है, जो अधिक दूध उत्पादन करते हैं. इसके परिणामस्वरूप किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई है और दुग्ध व्यवसाय अधिक लाभकारी बन रहा है.

आईवीएफ और लिंग चयन तकनीक का इस्तेमाल

गोकुल मिशन (Gokul Mission) में आधुनिक तकनीकों का भरपूर उपयोग किया जा रहा है. आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले बछड़े पैदा किए जा रहे हैं, जिससे नस्ल सुधार तेज़ी से हो रहा है. वहीं, लिंग चयन तकनीक से मादा बछड़ों का जन्म अधिक संख्या में हो रहा है, जिससे देशी गायों की संख्या और दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इसके अलावा, जीनोमिक सिलेक्शन तकनीक का इस्तेमाल कर श्रेष्ठ आनुवंशिक गुणों वाले पशुओं की पहचान और प्रजनन किया जा रहा है, जिससे नस्ल सुधार की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो रही है.

गांव-गांव में सेवाएं, घर बैठे सुधार

मिशन का एक बड़ा फोकस ग्रामीण इलाकों में सेवाएं पहुंचाने पर है. इसके लिए 38,736 बहुउद्देशीय तकनीशियन तैयार किए गए हैं. ये तकनीशियन घर-घर जाकर कृत्रिम गर्भाधान और अन्य पशु स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं. इससे गांव के किसानों को समय पर और मुफ्त सेवाएं मिल रही हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Sep, 2025 | 05:10 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन