Integrated Farming: इस तकनीक से करें बकरी-मुर्गी का पालन, कम लागत में पाएं ज्यादा मुनाफा

कम जमीन और सीमित संसाधनों वाले किसानों के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम कम लागत में ज्यादा कमाई का नया तरीका बन रहा है. बकरी और मुर्गी पालन को एक साथ जोड़कर खर्च कम किया जा सकता है और आय के कई स्रोत बनाए जा सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 14 Feb, 2026 | 10:00 PM

Integrated Farming: गांवों में खेती और पशुपालन हमेशा से आजीविका का मजबूत सहारा रहे हैं. अब बदलते समय के साथ किसान कम जमीन और कम लागत में ज्यादा कमाई के नए तरीके तलाश रहे हैं. ऐसे ही एक मॉडल ने छोटे किसानों और पशुपालकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उस मॉडल का नाम है इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (IFS). किसान इसके जरिए बकरी और मुर्गी पालन को एक साथ जोड़कर कम खर्च में बेहतर मुनाफा कमा सकते है. ये तरीका खासकर उन किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जिनके पास सीमित संसाधन हैं.

एक ही शेड में बकरी और मुर्गियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मॉडल में एक ऐसा शेड तैयार किया जाता है जिसमें बकरी और मुर्गियां  पास-पास रहते हैं, लेकिन उनके बीच लोहे की मजबूत जाली लगाई जाती है. इससे दोनों अलग रहते हुए भी एक ही जगह का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस व्यवस्था से जगह की बचत होती है और बीमारी फैलने का खतरा  भी कम हो जाता है. एक बकरी के साथ पांच मुर्गियों को आसानी से पाला जा सकता है, जिससे एक ही स्थान पर दो तरह की आय का स्रोत बन जाता है.

कम खर्च में ज्यादा फायदा

इस सिस्टम में बकरियां दिन में चरने के लिए बाहर चली जाती हैं. उसी समय मुर्गियों को उस हिस्से में छोड़ दिया जाता है जहां बकरियों के खाने का बचा हुआ हरा चारा गिरा होता है. मुर्गियां इस चारे को खा लेती हैं. इससे मुर्गियों के दाने की खपत में रोजाना करीब 30-40 ग्राम तक कमी आ जाती है. यही छोटी-छोटी बचत मिलकर पशुपालकों के खर्च को काफी कम कर देती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल से मुर्गी पालन  की लागत लगभग 40-50 प्रतिशत तक घट सकती है, जबकि बकरी पालन से होने वाली आय पहले की तरह बनी रहती है.

अजोला से तैयार होता सस्ता चारा

इस प्रणाली का एक अहम हिस्सा अजोला उत्पादन भी है. बकरी की मेंगनी और मिट्टी की मदद से पानी की एक उथली टंकी में अजोला आसानी से उगाया जा सकता है. अजोला एक हाई-प्रोटीन फीड माना जाता है, जो मुर्गियों के लिए पौष्टिक भोजन  का काम करता है. इसका उत्पादन रोजाना करीब 200 से 300 ग्राम तक हो सकता है. इससे बाजार से दाना खरीदने की जरूरत कम हो जाती है और पशुपालकों की लागत घटती है.

छोटे किसानों के लिए टिकाऊ मॉडल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम  (Integrated Farming System) उन किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बन रहा है जिनके पास कम जमीन और सीमित संसाधन हैं. इस मॉडल में एक ही शेड से कई तरह की आय संभव हो जाती है. बकरी पालन से नियमित आय मिलती है, मुर्गी पालन से अतिरिक्त कमाई होती है और अजोला उत्पादन से चारे का खर्च कम हो जाता है. इस तरह कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने का रास्ता बनता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रणाली न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकती है, बल्कि पशुपालन को ज्यादा टिकाऊ और लाभदायक भी बना सकती है. यही वजह है कि अब कई किसान इस मॉडल को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं. कुल मिलाकर, इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम पशुपालन और खेती  को जोड़कर कम लागत में बेहतर कमाई का एक आसान और समझदार तरीका बनकर सामने आ रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Feb, 2026 | 10:00 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये