मुर्गी पालन शुरू करने का गोल्डन चांस! इस सरकारी बैंक से 8.30 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ₹50 करोड़ तक लोन

Poultry Business Ideas: पोल्ट्री बिजनेस शुरू करने या उसे बढ़ाने के लिए अब सरकारी बैंक सस्ती ब्याज दर पर लोन दे रहा है. सेंट पोल्ट्री स्कीम के तहत किसान, बेरोजगार युवा और उद्यमी ₹50 करोड़ तक का लोन ले सकते हैं. इस योजना में कम ब्याज, आसान शर्तें और बिना ज्यादा गारंटी के भी लोन की सुविधा मिलती है, जिससे पोल्ट्री फार्मिंग को बड़े स्तर पर शुरू करना आसान हो गया है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 21 Mar, 2026 | 06:28 PM

Poultry Farming: अगर आप मुर्गी पालन (पोल्ट्री) का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं या अपने मौजूदा कारोबार को बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. अब सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) किसानों और उद्यमियों को पोल्ट्री बिजनेस के लिए आसान लोन सुविधा दे रहा है, जिससे वे कम लागत में अपना काम शुरू या विस्तार कर सकते हैं.

क्या है ‘सेंट पोल्ट्री स्कीम’?

बैंक की ‘सेंट पोल्ट्री स्कीम’ एक ऐसी खास योजना है, जिसके तहत नए और पुराने दोनों तरह के उद्यमी पोल्ट्री फार्मिंग में निवेश कर सकते हैं. इस योजना का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मुर्गी पालन से जुड़ें और अपनी आय बढ़ा सकें. इस स्कीम के जरिए छोटे स्तर से लेकर बड़े कमर्शियल पोल्ट्री प्रोजेक्ट तक को फाइनेंस किया जाता है.

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं. इसमें छोटे और सीमांत किसान, भूमिहीन मजदूर, बेरोजगार युवा और पहले से पोल्ट्री बिजनेस कर रहे उद्यमी शामिल हैं. यानी गांव से लेकर शहर तक, कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस योजना का फायदा उठाकर अपना बिजनेस शुरू कर सकता है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम ब्याज दर है, जो लगभग 8.30% से शुरू होती है. यह दर बाजार की कई अन्य योजनाओं के मुकाबले काफी किफायती मानी जाती है.

लोन की राशि की बात करें तो इस स्कीम के तहत अधिकतम ₹50 करोड़ तक का लोन लिया जा सकता है. इससे बड़े स्तर पर पोल्ट्री फार्म स्थापित करने या पहले से चल रहे बिजनेस को विस्तार देने में मदद मिलती है.

कितना करना होगा खुद का निवेश

इस योजना में आपको थोड़ा अपना निवेश भी करना होता है, जिसे मार्जिन मनी कहा जाता है. अगर आपका प्रोजेक्ट ₹5 लाख तक का है, तो आपको कुल लागत का 20% खुद लगाना होगा. वहीं ₹5 लाख से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर 25% तक का खुद का निवेश करना जरूरी है. इससे बैंक और उद्यमी दोनों की भागीदारी सुनिश्चित होती है.

गारंटी और सिक्योरिटी के नियम

छोटे लोन लेने वालों के लिए यह योजना और भी आसान बनाई गई है. ₹2 लाख तक के लोन पर किसी अतिरिक्त गारंटी की जरूरत नहीं होती. वहीं ₹10 लाख तक के लोन पर भी जमीन या प्रॉपर्टी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह गारंटी स्कीम के तहत कवर हो जाता है.

हालांकि इससे अधिक राशि के लोन पर बैंक के नियमों के अनुसार अतिरिक्त सिक्योरिटी देनी पड़ सकती है.

कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है. ‘सेंट पोल्ट्री स्कीम’ उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो कम निवेश में बड़ा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. सही योजना और मेहनत के साथ यह स्कीम किसानों और युवाओं की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़