ड्रम नहीं, टैंकर भर देंगी ये 6 देसी गाय, दूध से होगी लाखों में कमाई

देसी गाय का दूध, दही, घी और छाछ बाजार में अच्छे दाम पर बिकता है, क्योंकि लोग अब सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं और A2 दूध की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि सही नस्ल की देसी गाय चुन ली जाए, तो महीने भर में लाखों रुपये तक की कमाई संभव हो सकती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 10 Jan, 2026 | 10:26 AM

Cow breeds: आज के समय में खेती के साथ-साथ पशुपालन किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई का मजबूत जरिया बनता जा रहा है. खासकर देसी गाय का पालन अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक फायदे का सौदा बन चुका है. देसी गाय का दूध, दही, घी और छाछ बाजार में अच्छे दाम पर बिकता है, क्योंकि लोग अब सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं और A2 दूध की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि सही नस्ल की देसी गाय चुन ली जाए, तो महीने भर में लाखों रुपये तक की कमाई संभव हो सकती है.

देसी गाय के दूध की बढ़ती मांग

देसी गाय का दूध पचाने में आसान माना जाता है और इससे बना घी-दही औषधीय गुणों से भरपूर होता है. शहरों में देसी गाय के दूध की कीमत 70 से 120 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच रही है. ऐसे में अगर किसी किसान या पशुपालक के पास 10–15 अच्छी नस्ल की गाय हों, तो नियमित दूध बिक्री से अच्छी आमदनी हो सकती है. सबसे जरूरी बात यह है कि सही नस्ल का चयन किया जाए, जो कम देखभाल में भी ज्यादा दूध दे सके.

गिर गाय: दूध और सुंदरता दोनों में नंबर वन

गिर गाय गुजरात के गिर क्षेत्र से जुड़ी हुई है और इसे देसी नस्लों की शान माना जाता है. इसके लंबे लटकते कान और चित्तीदार लाल रंग की वजह से यह आसानी से पहचानी जाती है. गिर गाय एक बियान में करीब 1500 से 2500 लीटर दूध दे सकती है. रोजाना औसतन 10 से 12 लीटर दूध मिल जाता है. सही खान-पान और देखभाल मिले तो उत्पादन और भी बढ़ सकता है. इसका दूध घी बनाने के लिए खास माना जाता है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है.

साहिवाल गाय: कम देखभाल, ज्यादा उत्पादन

साहिवाल गाय को दूध उत्पादन के लिहाज से सबसे भरोसेमंद देसी नस्लों में गिना जाता है. यह गाय गर्मी और उमस दोनों को आसानी से सहन कर लेती है. एक बियान में यह 2000 से 3000 लीटर तक दूध दे सकती है और रोजाना 12 से 16 लीटर दूध मिलना आम बात है. इसका स्वभाव शांत होता है, इसलिए इसे संभालना भी आसान रहता है. A2 दूध की वजह से इसकी मांग शहरों में काफी ज्यादा है.

लाल सिंधी गाय: गर्मी में भी दमदार

लाल सिंधी गाय खासकर गर्म इलाकों के लिए उपयुक्त मानी जाती है. इसका रंग गहरा लाल होता है और यह तेज गर्मी में भी अच्छा दूध देती है. औसतन यह गाय रोजाना 12 से 20 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. कम बीमार पड़ने की वजह से पशुपालकों का खर्च भी कम आता है और मुनाफा ज्यादा होता है.

थारपारकर गाय: हर मौसम की साथी

थारपारकर गाय राजस्थान के थार इलाके से जुड़ी है और यह गर्मी-सर्दी दोनों मौसम में खुद को आसानी से ढाल लेती है. यह रोजाना 10 से 15 लीटर दूध दे सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम चारे में भी अच्छा उत्पादन देती है, जिससे पालन लागत घट जाती है.

राठी गाय: छोटे किसानों के लिए फायदेमंद

राठी गाय उन किसानों के लिए अच्छी मानी जाती है, जो सीमित संसाधनों में पशुपालन करना चाहते हैं. यह गाय रोजाना 7 से 12 लीटर दूध देती है. इसका स्वभाव शांत होता है और यह स्थानीय जलवायु में आसानी से ढल जाती है. कम खर्च और स्थिर उत्पादन इसे भरोसेमंद बनाता है.

कांकरेज गाय: दूध के साथ ताकत भी

कांकरेज गाय मजबूत शरीर वाली होती है और दूध के साथ-साथ खेतों के काम में भी मददगार रहती है. यह रोजाना 6 से 10 लीटर दूध देती है. इसका दूध भी A2 श्रेणी का होता है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम