LPG गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव पर केंद्र से फिर आया जवाब, बुकिंग टाइमिंग गैप पर स्पष्ट्रीकरण

LPG Cylinder Booking Rules: केंद्र सरकार ने कहा है कि एलपीजी बुकिंग टाइमिंग गैप को लेकर जो पहले समयसीमा तय की गई थी, वही लागू रहेगी. अब उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए उपभोक्ता भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों से बचें. 

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 25 Mar, 2026 | 01:16 PM

एलपीजी गैस सिलेंडर को रीफिल कराने संबंधी नियमों में फिर से बदलाव किए जाने को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट्रीकरण जारी किया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि एलपीजी बुकिंग टाइमिंग गैप को लेकर जो पहले समयसीमा तय की गई थी, वही लागू रहेगी. अब उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए उपभोक्ता भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों से बचें.

सोशल मीडिया पर किए गए दावे गलत- प्राकृतिक गैस मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है. इनमें पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है. यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा पूर्ववत बनी हुई है.

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग संबंधी ये नियम लागू

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर बुकिंग संबंधी वर्तमान नियम शहरी क्षेत्रों में 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की जा सकती है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की समयसीमा तय की गई है. कनेक्शन की श्रेणी से कोई सरोकार नहीं.

देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार, चिंता का कोई कारण नहीं

मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं तथा एलपीजी रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में बुकिंग से बचें. यह दोहराया जाता है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है.

एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ा चुकी सरकार

मध्य पूर्व देशों में युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. इसके चलते कुछ सप्ताह पहले तेल मार्केटिंग कंपनियों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ा दिया है. जबकि, कमर्शियल सिलेंडर का दाम 115 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया जा चुका है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Mar, 2026 | 01:05 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़