Bhopal Kisan Andolan: किसानों की जीत या सरकार की रणनीति? जानिए कैसे बनी सहमति

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 30 Jul, 2026 | 04:48 PM

भोपाल में 27 जुलाई से चल रहा किसानों का मूंग खरीद आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है. सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी. सबसे बड़ा फैसला मूंग खरीद को लेकर हुआ है, जहां पहले 25 फीसदी खरीद का प्रावधान था, अब पात्र किसानों से 60 फीसदी मूंग MSP पर खरीदने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही मूंग खरीद की आखिरी तारीख 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है, जबकि स्लॉट बुकिंग की तारीख भी 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है. किसानों की खाद से जुड़ी परेशानी को देखते हुए ई-टोकन सिस्टम को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Jul, 2026 | 05:55 PM