Budget 2026: सरकार ने नारियल किसानों को दिया बड़ा गिफ्ट, शुरू करेगी नई योजना.. इन राज्यों को होगा लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नारियल संवर्धन योजना और काजू-कोको प्रोग्राम की घोषणा की. इससे नारियल और ड्राई फ्रूट्स के किसान लाभान्वित होंगे, उत्पादन बढ़ेगा, निर्यात मजबूत होगा और 2030 तक भारतीय काजू और कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाया जाएगा.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 1 Feb, 2026 | 12:38 PM

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नारियल की खेती करने वाले किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. संसद में बजट पेश करते हुए उन्होंने ऐला किया कि नारियल उत्पादन बढ़ाने और उत्पादकता सुधारने के लिए एक नारियल संवर्धन योजना बनाई जाएगी. इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में पुराने पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाए जाएंगे. साथ ही, भारत के काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम भी होगा, जिससे उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भरता बढ़े, निर्यात मजबूत हो और 2030 तक भारतीय काजू और कोको को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड बनाया जा सके.

सरकार को उम्मीद है कि उसकी इस कोशिश से नारियल और ड्राई फ्रूट्स  की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा. किसानों की कमाई में बढ़ोतरी होगी और पैदावार में इजाफा होगा. खास बात यह है कि सरकार के इस फैसले से दक्षित भारत के राज्य तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के किसानों को ज्यादा लाभ होगा. वहीं, कई जानकारों का कहना है कि तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नारियल और काजू को लेकर ये ऐलान किया है.

उन्नत किस्म के नारियल के पौधे लगाए जाएंगे

नारियल संवर्धन योजना भारत सरकार की एक नई पहल है, जिसका मकसद नारियल की खेती  को बेहतर बनाना है. इसके तहत पुराने और कम पैदावार देने वाले पेड़ों की जगह नई और उन्नत किस्म के नारियल के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ सके. साथ ही इस योजना के तहत किसानों और मजदूरों को स्किल ट्रेनिंग, नीरा जैसे उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग, मार्केटिंग व एक्सपोर्ट सपोर्ट भी दिया जाता है. साथ ही, नारियल तोड़ने वाले और नीरा तकनीशियन के लिए बीमा कवर की सुविधा भी शामिल है.

नुकसान से किसानों को सुरक्षा देती हैं

हालांकि, ऐसे भी अलग-अलग राज्यों में नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. बिहार में नारियल पौधा वितरण योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति पौधा लागत पर 75 फीसदी तक सब्सिडी मिलती है. इसके अलावा, नारियल विकास बोर्ड की ‘केरा सुरक्षा’ जैसी बीमा योजनाएं प्राकृतिक आपदाओं और कीटों से होने वाले नुकसान से किसानों को सुरक्षा देती हैं.

इन राज्यों में होती है अधिक खेती

भारत में नारियल की खेती सबसे ज्यादा कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु  में होती है, जहां देश के कुल उत्पादन का 90 फीसदी से अधिक हिस्सा आता है. इनके अलावा आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, असम और त्रिपुरा में भी नारियल की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. खासकर तटीय इलाकों में अनुकूल जलवायु वाले अधिक खेती करते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Feb, 2026 | 12:17 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!