आज ही अमरूद की जड़ में डालें इस चीज का घोल.. लगेंगे इतने फल कि टूट जाएगी डाल

पिंक ताइवान अमरूद के बाग में कटिंग के साथ-साथ पेड़ों की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फल पाने के लिए सही उर्वरक प्रबंधन बहुत जरूरी है. कटिंग के तुरंत बाद जब पेड़ में नए कल्ले और शाखाएं निकलने लगती हैं, तो उन्हें नाइट्रोजन की ज्यादा जरूरत होती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 7 Oct, 2025 | 05:16 PM

Guava cultivation: अब किसान धान-गेहूं जैसी फसलों के बजाए बागवानी में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं, क्योंकि इसमें पारंपरिक फसलों के मुकाबले ज्यादा मुनाफा है. ऐसे भी केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी बागवानी को बढ़ावा दे रही हैं. इसके लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग बागवानी फसलों पर सब्सिडी भी मिल रही है. ऐसे में किसान फलदार फसलों की खेती ज्यादा कर रहे हैं. अगर आपके पास अमरूद का बाग है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. क्योंकि आज हम कुछ बातों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे अपनाते ही अमरूद के पेड़ फलों से लद जाएंगे.

पेड़ों की कटिंग करने के फायदे

दरअसल, इन दिनों यूपी सहित कई राज्यों में  ‘पिंक ताइवान’ किस्म  के अमरूद का रकबा तेजी से बढ़ रहा है. यह किस्म किसानों को अच्छा मुनाफा दे रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक, अक्टूबर का महीना पिंक ताइवान अमरूद के बागों के लिए बेहद अहम होता है. इस समय पेड़ों की कटिंग (छंटाई) करना जरूरी होता है, ताकि अगली फसल बेहतर और अधिक मिल सके. छंटाई करते समय खास ध्यान दें कि सिर्फ उन शाखाओं को काटें, जिन पर पहले फल आ चुके हैं. इससे पेड़ में नई टहनियां और कल्ले निकलते हैं, जो आगे चलकर ज्यादा फूल और फल देते हैं. इस तकनीक से न सिर्फ उत्पादन बढ़ता है, बल्कि पेड़ का विकास भी संतुलित रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है. साथ ही सही समय पर की गई कटिंग किसानों को अगले सीजन में बेहतर और बंपर फसल  का फायदा दिला सकती है.

कितनी मात्रा में डालें खाद

पिंक ताइवान अमरूद के बाग में कटिंग के साथ-साथ पेड़ों की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फल पाने के लिए सही उर्वरक प्रबंधन बहुत जरूरी है. कटिंग के तुरंत बाद जब पेड़ में नए कल्ले और शाखाएं निकलने लगती हैं, तो उन्हें नाइट्रोजन की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में किसान एन.पी.के. का संतुलित मिश्रण जैसे 19:19:19 या 20:20:20, या फिर यूरिया का हल्का घोल पेड़ों की जड़ों से थोड़ी दूरी पर डाल सकते हैं. इससे पौधे को पोषण मिलेगा  और ग्रोथ तेज होगी.

इस कीटनाशक का करें छिड़काव

वहीं, कटिंग से पेड़ में जो घाव होते हैं, उन्हें फंगल संक्रमण से बचाने के लिए कॉपर ऑक्सीक्लोराइड फफूंदनाशक  का छिड़काव करना चाहिए. साथ ही, पेड़ की गुणवत्ता और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) का छिड़काव भी फायदेमंद होता है. इसके अलावा पौधों की लंबी उम्र की ग्रोथ और मिट्टी को सेहतमंद बनाए रखने के लिए किसान अक्टूबर महीने में सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद को मिट्टी में मिला सकते हैं. यह जैविक खाद धीरे-धीरे पौधों को पोषक तत्व देती रहती है और मिट्टी की नमी को बनाए रखने में मदद करती है. अगर आप जैविक खेती कर रहे हैं तो नीम की खली और बायो-फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल करें. इससे पौधों की जड़ें मजबूत होंगी और ग्रोथ भी तेज होगी. ये उपाय फसल को सेहतमंद और टिकाऊ बनाने में काफी असरदार हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Oct, 2025 | 02:24 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम