INLD ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- MSP पर हो धान की खरीद.. नहीं तो करेंगे आंदोलन

हरियाणा की करनाल मंडी में किसानों को धान की खरीद में समस्या हो रही है. इनेलो नेताओं ने सरकार पर धान में नमी के बहाने किसानों को कम दाम पर बेचने का आरोप लगाया और MSP पर खरीद की मांग की. उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

Kisan India
नोएडा | Published: 5 Oct, 2025 | 04:46 PM

Haryana News: हरियाणा में धान की खरीद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. इसी बीच इनेलो (INLD) के नेताओं ने शुक्रवार को करनाल की नई अनाज मंडी पहुंचकर सरकार पर धान में नमी के बहाने किसानों को लूटने का आरोप लगाया. नेताओं ने मांग की कि किसानों की धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन मंडी समिति सचिव को सौंपा और चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर राणा ने कहा कि किसानों की धान MSP से 300 से  400 रुपये कम दर पर खरीदी जा रही है, जो धोखा है. किसानों को ऑनलाइन पोर्टल पर भी दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि उनकी वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुई है. अगर सरकार ने ये समस्याएं जल्दी नहीं सुलझाईं तो इनेलो सड़कों पर उतरेगी और मंडियां बंद कर देगी. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर पाढा ने कहा कि करनाल मंडी  में खरीद प्रक्रिया ठीक से नहीं चल रही है. हमने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है. अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो हम फिर से बड़े पैमाने पर किसानों के हक के लिए आंदोलन करेंगे.

किसानों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं

द ट्रब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह शामगढ़ ने मांग की कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि मंडियों में धान की खरीद  पूरी दर यानी MSP पर हो. उन्होंने कहा कि अगर संकट के समय सरकार किसानों का साथ नहीं देगी, तो खुद को किसान हितैषी कहना बेकार है. मंडियों में खरीदार नहीं आ रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर हरियाणा में 22 सितंबर से धान की खरीद शुरू तो हुई, लेकिन फिर भी किसानों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं.

मंडी में ही फसल को सुखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में किसान लगातार घाटे में जा रहे हैं, जबकि इनेलो हमेशा किसानों के हक के लिए खड़ी रही है. हम कभी भी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. शामगढ़ ने आगे कहा कि धान की खरीद MSP पर होनी चाहिए और नमी के नाम पर किसानों को ठगा नहीं जाना चाहिए. 17 फीसदी तक नमी वाले धान की तुरंत खरीद होनी चाहिए और अगर नमी इससे ज्यादा है, तो मंडी में ही फसल को सुखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए.

मजदूर हड़ताल के कारण धान खरीद में रुकावट

वहीं, सिरसा के किसानों को दो दिन की मजदूर हड़ताल के कारण धान खरीद में रुकावट के कारण भारी आर्थिक नुकसान  हुआ. भारतीय किसान एकता (BKE) के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख के मुताबिक, हड़ताल से देरी हुई और कई किसान मजबूरन अपनी फसल मार्केट रेट से कम दाम पर बेचने पड़े. औलख ने कहा कि किसानों की खरीफ फसल पहले ही बाढ़, भारी बारिश और जलभराव से खराब हो चुकी थी. अब जब वे बची हुई फसल बेचने मंडी आते हैं, तो उन्हें कीमतें कम करने और अनुचित कटौतियों के जरिए लूटा जा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा