मुनाफे का सौदा है मटर की खेती, इन चार किस्मों से मिलेगा बंपर उत्पादन

अगेती किस्मों की मटर की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है. सर्दियों में तो घर में पकने वाली लगभग हर सब्जी में मटर का इस्तेमाल होता है. इस बार किसान नई मटर की किस्मों की बुवाई करके कम लागत में ज्यादा मुनाफा हासिल कर सकते हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 7 Sep, 2025 | 07:22 PM

मानसून के तुरंत बाद भारत में किसान सब्जियों की बुवाई करना शुरू कर देते हैं. सितंबर-अक्टूबर का समय सब्जियों की बुवाई के लिए बेस्ट होता है. सर्दी के मौसम में सब्जियों की घरेलु डिमांड हाई हो जाती है. खासकर अगर मटर की बात करें तो सर्दियों में लगभग सभी सब्जियों में मटर का प्रयोग होता है. मटर एक दलहन फसल है. भारत में मटर की उत्पादन और खपत भी ज्यादा मात्रा में होती है. यही कारण है कि मटर की खेती किसान के लिए फायदे का सौदा है. ऐसे में किसान मटर की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बस जरूरत इस बात की है कि किसान खेती के लिए मटर के बेस्ट किस्मों का चयन करें.

मटर बुवाई का सही समय कौन सा है

मटर की बुवाई के लिए सबसे बेस्ट समय सितंबर-अक्तूबर का महीना होता है. इस समय मटर की अगेती किस्म की बुआई सही होती है. यही कारण है जानकार किसान को सर्दियों के शुरुआती समय में मटर बोने की सलाह देते हैं. साथ ही किसान के लिए जरुरी है कि वे मटर की अच्छी उपज के लिए मटर की विभिन्न किस्मों की जानकारी प्राप्त कर लें जो अच्छा मुनाफा दे सकें.

मटर की इन किस्मों की बुवाई से होगा बंपर मुनाफा

1. अर्ली बैजर

अर्ली बैजर मटर की एक विदेशी वेरायटी है. इसका पौधा काफी छोटा होता है. इसकी फलियों में बनने वाला बीज झुर्रीदार होता है. इसका पौधा बौना होता है. इसकी फसल लगभग 50 से 60 दिन में तैयार हो जाती है. इस किस्म की मटर की फलियों में औसतन 5 से 6 दाने पाए जाते हैं. इसकी उत्पादन की बात करें तो प्रति हेक्टेयर 10 टन के आसपास पैदावर मिल सकती है.

2. काशी नंदिनी

यह मटर की एक लोकप्रिय किस्म है. काशी नंदिनी मटर की किस्म वर्ष 2005 में जारी की गई थी. इसकी खेती पंजाब, यूपी, हरियाणा, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मुख्य रुप से होती है. उत्पादन की बात करें तो प्रति एकड़ लगभग 50 क्विंटल की उत्पादन हो सकती है.

3. काशी अगेती

काशी अगेती मटर की एक बेहतरीन वेरयाटी है. यह कम दिनों में तैयार होने वाली फसल है. महज 50 दिनों में यह उपज के लिए तैयार हो जाती है. इसकी फलियां गहरे हरे रंग की होने के साथ सीधी होती हैं. इसकी उत्पादन की बात करें तो प्रति एकड़ 38 से 40 क्विंटल तक पैदावर हो सकती है.

4. काशी उदय

काशी उदय बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में काफी लोकप्रिय है. काशी उदय को 2005 में जारी की गई थी. इसकी फलियां 9 से 10 सेंटीमीटर तक लंबी होती हैं. यह 60 दिन में पक्कर तैयार हो जाती है. उत्पादन की बात करें तो इस किस्म से प्रति एकड़ 40-44 क्विंटल मटर की पैदावार संभव है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Sep, 2025 | 07:22 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Chana Price Higher Than Msp Rates In Madhya Pradesh Procurement Begins But Farmers Selling To Private Players Due To Higher Rates

एमएसपी से 225 रुपये ज्यादा भाव में बिक रहा चना, सरकारी खरीद शुरू पर प्राइवेट प्लेयर्स को बेच रहे किसान

From Stubble Roads New Revolution Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Said Bio Bitumen Technology Increase Farmers Income

पराली से सड़क तक नई क्रांति, कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले- किसान की कमाई बढ़ाएगी बायो बिटुमेन तकनीक

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश