UP में 13 लाख बेसहारा गायों को मिलेगा भरपूरा चारा, सरकार 850 रुपये क्विंटल खरीद रही भूसा

उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के लिए भूसे की कमी दूर करने के लिए खास अभियान शुरू किया है. इस साल 88.74 लाख क्विंटल भूसा इकट्ठा करने का लक्ष्य है, जिसमें से 70 फीसदी खरीदा जाएगा और 30 फीसदी दान से जुटेगा.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 11 May, 2025 | 03:28 PM

उत्तर प्रदेश में हर साल की तरह किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीद जारी है. लेकिन इस बार सरकार साथ-साथ पराली को भी खरीद रही है. सरकार की इस कोशिश से गेहूं की पराली की मार्केट में मांग बढ़ गई है. क्योंकि राज्य सरकार इसे बड़ी मात्रा में खरीद रही है, ताकि आवारा पशुओं के लिए बनाए गए गौ-संरक्षण केंद्रों में सालभर चारे की कोई कमी न हो. यूपी सरकार ने करीब 13 लाख बेसहारा गायों के लिए भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के मकसद से एक विशेष भूसा संग्रह अभियान शुरू किया है. ये गायें राज्यभर में फैले 7,500 से ज्यादा संरक्षण केंद्रों में रखी गई हैं.

इस पहल की शुरुआत कुछ साल पहले हुई थी, जब योगी आदित्यनाथ सरकार ने आवारा गायों को संरक्षित करने का निर्णय लिया और उनके लिए चारा जुटाना एक बड़ी चुनौती बन गया था. अतिरिक्त निदेशक (गाय) एसके अग्रवाल ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि 15 अप्रैल से शुरू हुआ भूसा संग्रह अभियान 31 मई तक चलेगा. इसका मकसद दान और खरीद दोनों तरीकों से भूसा इकट्ठा करना है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य का लक्ष्य करीब 88,73,993.88 क्विंटल भूसा इकट्ठा करने का है, जो सालभर की अनुमानित जरूरत 1,47,89,989 क्विंटल का लगभग 60 फीसदी है.

26,62,198.16 क्विंटल भूसा दान के जरिए जुटाया जाएगा

इस लक्ष्य में से 30 फीसदी यानी करीब 26,62,198.16 क्विंटल भूसा दान के जरिए जुटाया जाएगा, जबकि बाकी 70 फीसदी यानी 62,11,795.72 क्विंटल भूसा सरकार द्वारा खरीदा जाएगा. अग्रवाल ने कहा कि पशुपालन विभाग टेंडर के जरिए भूसा 850 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहा है. 28 अप्रैल तक करीब 2.31 लाख क्विंटल भूसा इकट्ठा किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 25.98 फीसदी है. इसमें दान से जुटाया गया भूसा अपने लक्ष्य का 12.61 फीसदी है, जबकि खरीदी गई मात्रा 31.71 फीसदी तक पहुंच चुकी है.

2,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया

पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूसा संग्रह का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि सालभर आवारा पशुओं को चारे की कोई कमी न हो. हर साल इकट्ठा किया गया भूसा जिलों में बने ‘भूसा बैंक’ में जमा किया जाता है, जहां से जरूरत के हिसाब से पूरे साल इसका इस्तेमाल किया जाता है. योगी सरकार ने साल 2025-26 में सिर्फ चारे पर खर्च के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 May, 2025 | 03:24 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!