सरकारी योजनाओं से बदलेगा खेती का भविष्य, अब तीन गुना होगी किसानों की आमदनी

सरकार ने किसानों की आय तीन गुना करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. एफपीओ गठन, डिजिटल मार्केटिंग, गोबर निर्यात, सब्सिडी और माइक्रोग्रीन फसलों जैसी योजनाएं लागू कर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में काम हो रहा है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 1 Aug, 2025 | 02:42 PM

भारत सरकार खेती को घाटे का सौदा नहीं, बल्कि फायदे का व्यवसाय बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी आय को दो से तीन गुना बढ़ाने के लिए देशभर में योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है. अब यह काम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर रणनीति के तहत इन योजनाओं को लागू किया जा रहा है. किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं.

एफपीओ: मिलकर खेती, मिलकर मुनाफा

सरकार किसानों को संगठित करने के लिए एफपीओ (Farmer Producer Organisation)  बना रही है. इससे किसान सामूहिक रूप से खेती, फसल की खरीद, भंडारण और बिक्री कर सकेंगे. इसका बड़ा फायदा यह होगा कि किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और उन्हें उचित दाम मिलेंगे। एफपीओ के जरिए किसान बाजार की मांग को समझ सकेंगे और वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन कर सकेंगे.

डिजिटल मार्केटिंग से बढ़ेगी कमाई

अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों में भटकना नहीं पड़ेगा. सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फसलों की ऑनलाइन बिक्री का विकल्प उपलब्ध करा रही है. इससे किसान सीधे खरीदार से जुड़ सकेंगे और उन्हें बेहतर दाम मिल सकेंगे. डिजिटल मार्केटिंग से मूल्य पारदर्शिता भी आएगी और किसान को सही समय पर सही जानकारी मिलेगी.

गोबर और जैविक खाद से भी होगी कमाई

पशुपालन से मिलने वाले गोबर को अब बेकार नहीं समझा जाएगा. सरकार इसे प्रोसेस कर जैविक खाद के रूप में उपयोग में लाएगी और निर्यात भी किया जाएगा. इससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी का साधन मिलेगा। साथ ही, रासायनिक खाद की निर्भरता कम होगी और खेती अधिक टिकाऊ व लाभदायक बनेगी.

सब्सिडी योजनाओं से घटेगा खर्च, बढ़ेगा लाभ

सरकार किसानों को खेती के हर जरूरी साधन पर सब्सिडी दे रही है. चाहे वह बीज हो, खाद हो, सिंचाई के साधन या कृषि यंत्र, हर चीज पर किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है. इससे उनकी उत्पादन लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा. जो किसान आधुनिक यंत्रों का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे, वे अब इन योजनाओं के सहारे तकनीक से जुड़ पा रहे हैं.

प्रशिक्षण और गोष्ठियों से होगा जागरूकता का विस्तार

जिला और पंचायत स्तर पर किसान गोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कृषि विशेषज्ञ, निजी कंपनियां और सरकारी विभाग मिलकर किसानों को नई तकनीकें सिखा रहे हैं. किसानों को यह बताया जा रहा है कि कैसे वे बाजार की मांग के अनुसार फसल उत्पादन करें, किस फसल में ज्यादा मुनाफा है, और कौन-कौन सी सरकारी योजनाएं उनके लिए लाभकारी हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई

Weather Update Imd Forecast Heat Wave Alert Issued 12 April Weather Update

अब मौसम दिखाएगा अपना असली रूप, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट.. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान

12th April 2026 Sunday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE पूरी दुनिया में फिटनेस पर बहुत जोर दिया जा रहा है, पटना में ऐसा आयोजन किया गया- राज्यपाल सैयद अता हुसैन

Female Calf Born From A 10 Year Old Embryo In India At Centre Excellence Animal Husbandry Bengaluru

फ्रीजर से फार्म तक पहुंची जिंदगी, भारत में 10 साल पुराने भ्रूण से जन्मी बछिया.. जेनेटिक सुधार को मिलेगा बूस्ट