हरी खाद से किसान खेत बनाएं उपजाऊ, केले समेत कई फसलों में दिखेगा बड़ा फायदा

लगातार रासायनिक खाद डालने से मिट्टी कमजोर होती जाती है और उत्पादन साल-दर-साल घटता है. ऐसे में हरी खाद यानी ग्रीन मैन्योर मिट्टी की जिंदगी लौटाने का सबसे सस्ता और प्राकृतिक तरीका माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि केले की खेती से पहले हरी खाद का उपयोग कैसे करें.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 15 Nov, 2025 | 12:38 PM

Farming Tips: केले की खेती भारत में किसानों के लिए कमाई का बड़ा स्रोत है, लेकिन अच्छी पैदावार तभी मिलती है जब मिट्टी उपजाऊ हो. लगातार रासायनिक खाद डालने से मिट्टी कमजोर होती जाती है और उत्पादन साल-दर-साल घटता है. ऐसे में हरी खाद यानी ग्रीन मैन्योर मिट्टी की जिंदगी लौटाने का सबसे सस्ता और प्राकृतिक तरीका माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि केले की खेती से पहले हरी खाद का उपयोग कैसे करें, कौन-सी फसलें लगाएं और इससे किस तरह खेत की सेहत और आपकी कमाई दोनों बढ़ सकती हैं.

हरी खाद क्या है और क्यों जरूरी है?

हरी खाद उन फसलों को कहते हैं जिन्हें सिर्फ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए उगाया जाता है. इन फसलों को 45–60 दिन बाद खेत में जोतकर मिट्टी में मिला दिया जाता है. इससे मिट्टी में जैविक तत्व, नाइट्रोजन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व स्वाभाविक रूप से बढ़ जाते हैं.

हरी खाद मिट्टी की संरचना को बेहतर बनाती है, पानी रोकने की क्षमता बढ़ाती है और खेत को फुला देती है, जिससे केला जैसी भारी पोषक तत्व लेने वाली फसल आसानी से बढ़ती है.

केले की खेती से पहले हरी खाद क्यों लगानी चाहिए?

केला एक तेजी से बढ़ने वाली और पोषक तत्वों की भूखी फसल है. अगर मिट्टी में जैविक तत्व कम हों तो पौधे कमजोर विकसित होते हैं और गुच्छे छोटे बनते हैं.

रबी फसल की कटाई और केले की रोपाई के बीच करीब 3 महीने का समय मिलता है. यह समय हरी खाद वाली फसलें उगाने के लिए बिल्कुल सही होता है. इससे खेत की मिट्टी मजबूत हो जाती है और केले की खेती के दौरान रासायनिक खाद की जरूरत लगभग 20–30 फीसदी तक कम हो जाती है.

हरी खाद के लिए कौन-सी फसलें लगाएं?

हरी खाद के लिए ऐसी फसलें चुनी जाती हैं जो जल्दी बढ़ती हों और मिट्टी में ज्यादा नाइट्रोजन छोड़ती हों.

ढैंचा

ढैंचा एक ऐसी फसल है जो क्षारीय मिट्टी (pH 8 से ज्यादा) को भी बेहतर बनाती है. यह मिट्टी में जैविक पदार्थ तेजी से बढ़ाती है और केला जैसी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है.

सनई

सनई मिट्टी में जैविक तत्व बढ़ाने के साथ-साथ पानी धारण क्षमता में भी सुधार करती है.

मूंग व लोबिया

ये दलहनी फसलें नाइट्रोजन स्थिरीकरण के कारण मिट्टी को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाती हैं.

हरी खाद कैसे लगाएं और खेत को तैयार कैसे करें?

  • अप्रैलमई में खेत खाली हो तो पहले हल्की सिंचाई करें.
  • इसके बाद 45–50 किलो ढैंचा या सनई का बीज प्रति हेक्टेयर बो दें.
  • फसल 45–60 दिन में फूल आने लगती है, तभी इसे मिट्टी पलटने वाले हल से खेत में मिला देना चाहिए.
  • सड़न तेजी से हो, इसके लिए प्रति बिस्वा 1 किलो यूरिया हल्के छिड़काव के रूप में डाल सकते हैं.
  • 15–20 दिन में मिट्टी पूरी तरह तैयार होकर केले की रोपाई के लिए बिल्कुल उपयुक्त हो जाती है.

हरी खाद से मिलने वाले बड़े फायदे

  • हरी खाद सिर्फ उपज ही नहीं बढ़ाती, बल्कि खेती की लागत भी कम करती है.
  • मिट्टी में जैविक तत्व बढ़ जाते हैं
  • रासायनिक खाद की जरूरत 20–30 फीसदी कम
  • मिट्टी नरम और भुरभुरी होती है
  • पानी रोकने की क्षमता बढ़ती है
  • केले के गुच्छे बड़े और भारी बनते हैं
  • पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलता है

हरी खाद का प्रयोग केले की खेती में “एक छोटी सी तैयारी, बड़ा फायदा” की तरह है. एक बार इसे अपनाकर देखें, मिट्टी भी स्वस्थ होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा और सबसे बड़ी बात, आपकी खेती की लागत खुद-ब-खुद कम हो जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Wheat Procurement Standards Relaxed And Broken Wheat Grains Raised To 50 For Procurement In Rajasthan

गेहूं किसानों को बड़ी राहत… टूटा और सिकुड़ा दाना खरीदेगी सरकार, मानक छूट सीमा बढ़ाकर 50 फीसदी की गई

Maharashtra Government Planning Set Up Solar Powered Onion Processing Units Tabilize Onion Prices

प्याज की गिरती कीमतों को रोकने के लिए बड़ी पहल, सरकार लगाएगी प्रोसेसिंग यूनिट.. किसानों की बढ़ेगी इनकम

Crpf Recruitment 2026 9195 Constable Posts 10th Pass Apply Online Eligibility Selection Process

CRPF में बंपर भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मिलेगी 69,100 रुपये तक सैलरी

India Wheat Crop Damage Unseasonal Rain Hailstorm 111 Districts 9 States Production Decline Report

Report: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान, 9 राज्यों के 111 जिलों में उत्पादन गिरावट तय

Israel Approves Indian Okra Seed Import Virus Free Certification Agri Export Opportunity India Israel Trade

इजराइल ने भारतीय भिंडी बीजों के आयात को दी मंजूरी, किसानों के लिए बड़ा मौका… पर शर्तें भी हैं बेहद सख्त

April Alert For Fish Farmers Government Issues Important Guidelines Protect Fish From Oxygen Shortages And Disease

मछली पालकों के लिए अप्रैल अलर्ट, ऑक्सीजन की कमी और बीमारी से बचाने के लिए सरकार ने बताई जरूरी बातें