दूध पाउडर कैसे बनता है और क्या यह ताजे दूध जितना ही है पौष्टिक? जानिए पूरी प्रक्रिया

दूध पाउडर बनाने के लिए भारी मात्रा में दूध की जरूरत होती है. उदाहरण के लिए, एक किलो दूध पाउडर बनाने के लिए लगभग दस लीटर दूध का इस्तेमाल होता है. इसलिए दूध पाउडर के कण बहुत घने होते हैं और वे सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 13 Aug, 2025 | 12:57 PM

दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के विकास में मदद करने और शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं. कई लोग सोचते हैं कि दूध पाउडर ताजा दूध जितना लाभकारी नहीं होता, लेकिन  यह पूरी तरह गलत है. रिपोर्ट्स की माने तो दूध पाउडर में भी ताजा दूध के सभी पोषक तत्व बने रहते हैं क्योंकि इसमें केवल दूध से पानी निकाल दिया जाता है.

दूध पाउडर बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहले ताजा दूध को एक खास प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिसे पाश्चुरीकरण कहते हैं. इस प्रक्रिया में दूध को एक निश्चित तापमान पर गर्म किया जाता है ताकि उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाएं. इससे दूध सुरक्षित हो जाता है और उसका पोषण भी बना रहता है. इसके बाद दूध से लगभग एक-तिहाई पानी निकाल दिया जाता है ताकि दूध गाढ़ा हो जाए.

फिर इस गाढ़े दूध को स्प्रे ड्रायर नाम के बड़े टावर में भेजा जाता है. यहां दूध को एक खास चैंबर में बहुत गर्म हवा के बीच छिड़का जाता है. गर्म हवा के कारण दूध का पानी पूरी तरह उड़ जाता है और नीचे सूखा दूध पाउडर के रूप में जमा हो जाता है. ये पाउडर फिर एक साफ-सुथरे क्षेत्र में ले जाया जाता है जहां इसे ठंडा किया जाता है और फिर पैकेजिंग के लिए भेजा जाता है.

उत्पादन के दौरान बचाई गई सामग्री

स्प्रे ड्रायर में निकास हवा में अभी भी दूध के कुछ अवशेष होते हैं, जिन्हें साइक्लोन और फिल्टर के जरिए इकट्ठा किया जाता है और फिर से उत्पादन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है. इस तरह दूध की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाती.

दूध पाउडर बनाने के लिए कितना दूध चाहिए?

दूध पाउडर बनाने के लिए भारी मात्रा में दूध की जरूरत होती है. उदाहरण के लिए, एक किलो दूध पाउडर बनाने के लिए लगभग दस लीटर दूध का इस्तेमाल होता है. इसलिए दूध पाउडर के कण बहुत घने होते हैं और वे सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

किस प्रकार के दूध से बनता है दूध पाउडर?

दूध पाउडर बनाने के लिए किसी भी प्रकार के दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है, चाहे वह होल मिल्क हो, डबल-टोन्ड हो या स्किम्ड मिल्क. बाजार में उपलब्ध दूध पाउडर की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि उत्पादन में कितना सावधानी बरती गई है.

गुणवत्ता और भरोसे का महत्व

अगर आप दूध पाउडर खरीद रहे हैं तो हमेशा अच्छी गुणवत्ता का ध्यान रखें. भारत में कई भरोसेमंद ब्रांड हैं जो शुद्ध और पोषण से भरपूर दूध पाउडर उपलब्ध कराते हैं. ऐसे ब्रांड चुनें जो ताजा दूध से बना हो और जिनकी पैकेजिंग साफ-सुथरी हो. उदाहरण के लिए, अनिक जैसे ब्रांड्स अपने उच्च गुणवत्ता वाले दूध पाउडर के लिए जाने जाते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Flies Rot Fruit From Within As Soon As They Sit On It Save Pumpkins And Gourd Adopt This Easy Homegrown Trick

फल पर बैठते ही अंदर से सड़ा देती है मक्खी, कद्दू-लौकी बचाने के लिए अपनाएं यह आसान देसी ट्रिक

Baisakhi Celebrated Soon As Wheat Harvest Arrives Home Learn Why This Day Brings Joy And Hope Farmers

गेहूं फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी, जानिए किसानों के लिए यह दिन खुशी और उम्मीद क्यों लाता है

Shivraj Singh Announce Task Force For Monitoring Agricultural Roadmap Implementation Officers And Scientists To Be In Central And State Teams

कृषि रोडमैप की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, केंद्र और राज्य की टीमों में होंगे अधिकारी-वैज्ञानिक   

Raisen Agricultural Fair Jitu Patwari Barred From Entry Shivraj Event Sparks Political Debate

रायसेन कृषि मेले में बवाल, जीतू पटवारी को एंट्री से रोका गया तो शिवराज के आयोजन पर गरमाई राजनीति

Aida Propose Ethanol Will Be Used As Cooking Gas To Remove Lpg Sent Letter To Center Govt Ethanol Alternative To Lpg

खाना पकाने के लिए LPG की जरूरत खत्म होगी.. कुकिंग गैस के रूप में इस्तेमाल होगा इथेनॉल? केंद्र को भेजी चिट्ठी

Supreme Court Msp Hearing Msp Received Under C2 Formula Agriculture News

C2 फॉर्मूला के तहत किसानों को मिलेगा MSP? सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई.. जानें CJI ने क्या कहा