ग्वार की इस बेहतरीन किस्म की करें खेती, यहां से सस्ते में खरीदें बीज

ग्वार- पीएनबी किस्म की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पारंपरिक किस्मों की तुलना में ज्यादा पैदावार देती है. इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से किसान 15 से 20 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 7 Jun, 2025 | 05:40 PM

खरीफ सीजन की दलहनी फसलों में ग्वार की फसल एक महत्वपूर्ण फसल है. ग्वार को ग्वारफली या गम ग्वार भी कहा जाता है. यह एक ऐसी दलहनी फसल है जो कम पानी वाले इलाकों में भी अच्छी उपज देती है, जिसके कारण इसे सूखा सहनशील फसलों में शामिल किया गया है. इसकी खेती के लिए जरूरी है कि किसान इसकी उन्नत किस्म का चुनाव करें. ग्वार फली की ऐसी ही एक किस्म है ग्वार- पीएनबी (Clusterbean- PNB). खबर में आगे बात करेंगे क्या है इस किस्म की खासियत और किसान कहां से सस्ते में खरीद सकते हैं इसके बीज.

यहां से खरीदें बीज

किसानों की सहूलियत के लिए सरकार किसानों को खेती से जुड़ी हर संभव मदद करने की कोशिश करती है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) किसानों को हर तरह की फसलों के बीज बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध कराता है. ग्वार की इस किस्म का 10 ग्राम के बीज का पैकेट बाजार में 25 रुपये में मिलता है जबकि बीज निगम यही पैकेट 2 रुपये कम में यानी 23 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. किसान चाहें तो ऑनलाइन घर बैठे इसके बीज मंगवा सकते हैं.

National Seed Corporation

Cluster Beans- PNB Variety seeds

क्या है इस किस्म की खासियत

ग्वार- पीएनबी किस्म की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पारंपरिक किस्मों की तुलना में ज्यादा पैदावार देती है. इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से किसान 15 से 20 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं. ग्वार-पीएनबी किस्म कम पानी वाले इलाके में भी अच्छी पैदावार देती है. इसके पौधे की लंबाई 1.5 से 2 मीटर तक होती है और इसमें फली उत्पादन भी ज्यादा होता है.

ग्वार की खेती के फायदे

ग्वार एक कम लागत वाली और कम पानी में भी अच्छी उपज देने वाली फसल है. इसकी बुवाई से मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बढ़ती है. पशुओं के चारे के लिए भी ग्वार का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बीज और इसमें मौजूद गोंद यानी गम से किसानों को दोहरा फायदा होता है. ग्वार की खेती मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर की जाती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Jun, 2025 | 05:38 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई